एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में डॉक्टर के साथ मारपीट, एम्बुलेंस में मरीज के परिजनों ने जबरदस्ती बैठकर रास्ते भर पीटते ले गए सदर अस्पताल

Supaul News: मामला निर्मली अनुमंडल अस्पताल का है. मरीज की हालत बिगड़ने पर उसके परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर के साथ मारपीट की. वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

सुपौल: जिले के निर्मली अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को मरीज के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की पिटाई (Supaul News) कर दी. डाक्टर को चैंबर से खींच कर एम्बुलेंस में बैठा लिया और सुपौल सदर अस्पताल आने के क्रम में पूरे रास्ते भर पिटाई की, जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर नरेश कुमार ने भाग कर अपनी जान बचाई. डाक्टर ने सुरक्षा की मांग की है. इसके बाद ही ड्यूटी पर लौटने की बात कही है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई.

मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट

दरअसल, निर्मली के परिकोंच के रहने वाले जामुन प्रसाद यादव को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे निर्मली अस्पताल में भर्ती कराया. निर्मली अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नरेश कुमार ने मरीज का इलाज शुरू किया, लेकिन मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद डाक्टर ने रेफर करते हुए मरीज को सदर अस्पताल सुपौल ले जाने को कहा. इससे गुस्साये परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर को चैंबर से खींच कर पीटते हुए एम्बुलेंस में बैठा लिया और सुपौल सदर अस्पताल पीटते हुए लेकर चले गए.

सदर अस्पताल में मरीज की हो गई मौत

इस मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मरीज की हालत काफी खराब थी. इस वजह से रास्ते में भपटियाही के नजदीक मरीज की मौत हो गई. डॉक्टर ने ये भी बताया कि सुपौल आने के क्रम में पूरे रास्ते में उसकी पिटाई की गई. जब वह सुपौल सदर अस्पताल पहुंचा तो एम्बुलेंस से भागकर अपनी जान बचाई. इधर मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल में भी मौत की पुष्टि होने के बाद जमकर हंगामा किया. फिलहाल पीड़ित डॉक्टर काफी डरा सहमा हुआ है. वहीं, घटना की जानकारी निर्मली थाना को मिलते ही निर्मली थाना के एसआई राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जानकारी पता कर रहे हैं. इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: Watch: संयोग या प्रयोग! विपक्षी बैठक से CM नीतीश की तस्वीर क्रॉप कर क्या संकेत दे रही बीजेपी? यहां समझें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget