एक्सप्लोरर

Watch: भोजपुरी गाने पर सुपौल में लगा ठुमका, डांसर ने दोनों हाथों से लहराई पिस्टल, युवक ने शामियाना में मारी गोली

Supaul Viral Video: वायरल वीडियो सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके की है. औरलाहा वार्ड-5 में स्टेज प्रोग्राम था. पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है.

सुपौल: बिहार में सुपौल (Supaul) में एक बार फिर तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है. भोजपुरी (Bhojpuri) के अश्लील गाने पर जमकर डांस हो रहा है. डांसर के दोनों हाथों में पिस्टल है जिसे वो लहराते हुए नाच रही है. अश्लील गाने पर डांस के साथ स्टेज पर एक बदमाश किस्म का लड़का है जो स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है. यह तस्वीर सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके की है. औरलाहा वार्ड 5 में एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान ठांय-ठांय फायरिंग की जा रही है.

अनंत पूजा के मौके पर हुआ कार्यक्रम

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ऑर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए एक महिला कलाकार नजर आ रही है. इतना ही नहीं डांस के दौरान ही स्टेज पर गमछा ओढ़े एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग भी कर दी. उसने गोली शामियाना की ओर करके चलाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो बीते 11 सितंबर की रात का बताया जा रहा है. अनंत पूजा के मौके पर त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के औरलाहा पंचायत के वार्ड 5 में ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम का आयोजन हुआ था. इसी दौरान प्रोग्राम में मौजूद शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है. हालांकि एबीपी न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें:- Nitish Kumar: 'मिशन 2024' को लेकर नीतीश कुमार ने साफ किया रुख! कहा केंद्र में सरकार बनी तो करेंगे ये काम

वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई

इधर, स्टेज पर पिस्टल लहराने के कुछ देर बाद डांसर ने पिस्टल युवक को लौटा दी. इस दौरान स्टेज पर खड़ा युवक पिस्टल से फायरिंग करने का प्रयास करने लगा. काफी कोशिश करने के बाद जब फायर नहीं हुआ तो वह ग्रीन रूम चला गया. कुछ मिनटों बाद युवक अपने चेहरे पर गमछा लपेटकर स्टेज पर दोबारा आया और पिस्टल से फायरिंग भी कर दी. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:- Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में अपराधी बेखौफ, दुकान से लौट रहे सिल्क व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget