एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 'मिशन 2024' को लेकर नीतीश कुमार ने साफ किया रुख! कहा केंद्र में सरकार बनी तो करेंगे ये काम

Nitish Kumar Statement on Special Status: नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लिए वह विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं और मांगते रहेंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मिशन 2024 को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि अगर केंद्र में सरकार बनी तो सभी पिछड़े राज्यों को वो विशेष राज्य का दर्जा देंगे. नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में सात निश्चय-2 के तहत ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए वह विशेष राज्य का दर्जा मांगते हैं और मांगते रहेंगे.

इस दौरान नीतीश कुमार ने बेगूसराय की घटना को लेकर कहा कि आपस में प्रेम और भाईचारा बनाए रखिए. कुछ लोग झंझट कराना चाहेंगे. जान बूझ कर कराएंगे. कोई किसी वर्ग का हो, किसी जाति का हो, स्त्री-पुरुष हो सबका ध्यान रखिए. इस दौरान नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के बयानों को लेकर कहा कि इन सबके बोलने का कोई मतलब नहीं है. कल क्या बोलते थे और आज क्या बोलते हैं. कोई सेंस नहीं है. इन लोगों ने कभी लॉ एंड ऑर्डर को नहीं देखा है. गिरिराज सिंह के गोली चलवाने के सवाल पर कहा- "ई सब का दिमाग कैसा है. कुछ से कुछ बोलते रहता है."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बेगूसराय की घटना पर संवेदनशील नहीं हैं नीतीश कुमार? हंसी को लेकर उठे सवाल के पीछे की सच्चाई जानें

केंद्र सरकार और सुशील मोदी पर हमला

मीडिया को बयान देते हुए नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला. कहा कि सुशील मोदी अगर रोज नहीं बोलेंगे तो ये भी मोदी हैं और वो भी मोदी हैं. कहीं मोदी जी जगह दे देंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग कुछ काम नहीं कर रहे वह यह प्रचार कर रहे कि कितना अधिक काम कर रहे हैं. हर घर नल का जल योजना की शुरुआत पहले हम लोगों ने की. बाद में केंद्र ने इसे शुरू किया. हमारी योजना को लेकर यह कह रहे थे कि हम पैसा दे देते हैं पर हमलोगों ने मना कर दिया कि इस योजना की शुरुआत हमलोगों ने की है. 

ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के उद्घाटन के मौके पर पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनधि वेब कास्टिंग के माध्यम से जुड़े थे. मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इधर-उधर के चक्कर मे मत पड़िए, सही चीज को देखिए. हम एक-एक काम को कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में अपराधी बेखौफ, दुकान से लौट रहे सिल्क व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget