एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में कोर्ट से लौट रहे तीन लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Bihar Crime: सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार तीन लोगों पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं. घायलों पर पहले भी हमला हो चुका है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

Supaul News: सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना हुई है. एनएच 327ई पर कटैया और थुमहा के बीच बदमाशों ने गुरुवार बाइक सवार तीन लोगों पर गोलियां चलाईं. घायल लोग सुपौल कोर्ट से तारीख से लौट रहे थे, जिनमें महेंद्र साह, उनके पुत्र ललन साह और भाई योगेंद्र साह शामिल थे. तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए सुपौल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुराने विवाद में हुई है गोलीबारी- पीड़ित

पिपरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे पुराने विवाद की संभावना जताई जा रही है. महेंद्र साह और उनके परिवार का पहले से किसी से विवाद चल रहा था, जिस वजह से कोर्ट में तारीख थी. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर उन्हीं लोगों में से थे जिनसे उनका विवाद था. बताया जा रहा है कि लगभग आठ की संख्या में बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया है.

'आरोपियों का रहा है अपराधिक इतिहास'

घायल महेंद्र साह के अनुसार, उन पर पहले भी हमला हो चुका है और आरोपियों का अपराधिक इतिहास है. इस दौरान पीड़ित ने स्थानीय पुलिस और डीएसपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने भ्रष्टाचार और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने की बात कही. महेंद्र साह ने कहा कि उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. वहीं, दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए जुटी हुई है. इस घटना के बाद लोगों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.

ये भी पढे़ं: Bihar Train Accident: जहानाबाद में टला बड़ा हादसा, ट्रेन की टक्कर से 15 फीट नीचे तालाब में गिरी कार, 4 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget