एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल में युवक की गोली मारकर हत्या, पास में पुलिस कर रही थी गस्ती, इलाके में तनाव

Bihar Crime: मामला जदिया थाना क्षेत्र का है. मृतक युवक की पहचान जदिया वॉर्ड नंबर 6 निवासी सुबोध यादव के पुत्र भास्कर के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है.

Supaul News: सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह 20 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान भास्कर कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त जदिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल के पास ही गश्ती कर रही थी. गोली की आवाज सुनते ही पुलिस भाग रहे बदमाशों का पीछा भी की. लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे. 

सुबह-सुबह काम पर जा रहा था युवक

मृतक के परिजन के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे भास्कर कुमार अपने काम पर जा रहा था. जदिया हाई स्कूल के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने भास्कर के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भास्कर जदिया वॉर्ड नंबर 6 निवासी सुबोध यादव का पुत्र है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस माामले की जांच में जुट गई और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है.

परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर किया जाम

परिजन शव को त्रिवेणीगंज-रानीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर रख कर जदिया बाजार को जाम कर दिया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है. परिजन पुलिस के वरीय अधिकारी को बुलाने और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. जदिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढे़ं: NIRF Ranking 2024: NIRF में बिहार के कई विश्वविद्यालय शामिल, पटना यूनिवर्सिटी का क्या है रैंक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget