एक्सप्लोरर

NIRF Ranking 2024: NIRF में बिहार के कई विश्वविद्यालय शामिल, पटना यूनिवर्सिटी का क्या है रैंक?

University Ranking: एनआईआरएफ कई श्रेणियां के अंतर्गत शिक्षा संस्थाओं का मूल्यांकन करता है. एनआईआरएफ 2024 लिस्ट में बिहार के कई यूनिवर्सिटी का नाम इस बार शामिल है.

NIRF Ranking 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 की घोषणा की. इस लिस्ट में बिहार के भी कई विश्वविद्यालय शामिल हैं. ओवरऑल विश्वविद्यालय रैंकिंग श्रेणी में बिहार से पटना आईआईटी को टॉप 100 में जगह मिली है. इसके अलावे विश्वविद्यालय रैंकिंग श्रेणी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर को टॉप 200 में जगह मिली है. वहीं, स्टेट पब्लिक विश्वविद्यालय श्रेणी में पटना यूनिवर्सिटी को टॉप 100 में जगह मिली है.

पटना आईआईटी का प्रदर्शन शानदार

ओवरऑल विश्वविद्यालय रैंकिंग श्रेणी में पटना आईआईटी के अलावे पटना एम्स को टॉप 100 में जगह मिली है. साथ ही एनआईटी पटना को टॉप 150 में जगह मिली है. बता दें कि इंजीनियरिंग श्रेणी में 101 से 300 के बीच राज्य के एक भी संस्थान नहीं हैं. देशभर के 1463 इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हुए, जिसमें राज्य के सिर्फ 12 हैं. वहीं, मैनेजमेंट श्रेणी में आइआइएम बोधगया ने 33वीं रैंक प्राप्त की है. 101 से 150 में अमेटी यूनिवर्सिटी और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना शामिल है.

एनआईआरएफ कई चीजों पर करता है मूल्यांकन 

बता दें कि एनआईआरएफ कई श्रेणियां के अंतर्गत संस्थाओं का मूल्यांकन करता है, इसमें व्यवस्था, अनुसंधान, छात्रों का प्लेसमेंट में प्रदर्शन और स्नातक के बाद उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए छात्रों का चयन शामिल है. वहीं, एनआईआरएफ रैंकिंग में उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) की भागीदारी 2016 में 3,565 से बढ़कर 2024 में 10,845 हो गई है, जिसमें श्रेणियों और विषय डोमेन की संख्या 2016 में चार से बढ़कर 2024 में सोलह हो गई है.

मेडिकल श्रेणी में 182 संस्थानों ने हिस्सा लिया. मैनेजमेंट श्रेणी में 876 संस्थान शामिल हुए, जिसमें राज्य के 12 हैं. इसके अलावे फार्मेसी श्रेणी में रैकिंग के लिए 467 संस्थानों ने हिस्सा लिया, जिसमें चार बिहार से हैं. वहीं, देशभर के 1463 इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हुए, जिसमें राज्य के सिर्फ 12 हैं.

ये भी पढे़ं: VIDEO: मुजफ्फरपुर में रंगदारी नहीं दी तो घर पर चढ़कर कर दी फायरिंग, बाइक से पहुंचे... और किया ठांय-ठांय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget