एक्सप्लोरर

Nalanda Crime: नालंदा के हरनौत थाना में तैनात दारोगा ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

Sub Inspector Attempt Suicide: घायल दारोगा को तुरंत इलाज के लिए कल्याण बीघा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना के पारस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड के हरनौत थाना में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राम पुकार यादव ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली, घटना के बाद महकमे के आला अधिकारी हरकत में आ गए.

खून से लथपथ थे दारोगा

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम हरनौत थाना परिसर में बने बाथरूम के पास अचानक गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी, आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एएसआई राम पुकार यादव खून से लथपथ हालत में गिरे पड़े हैं.

बताया जा रहा है कि राम पुकार यादव ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है, यह डायल 112 पर प्रतिनियुक्त थे, घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल समेत आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हरनौत थाना का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और अंदर किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई,

घटना के बाद घटनास्थल को पूरी तरह सील कर FSL की टीम से साक्ष्य संकलन कराया गया और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना को लेकर चर्चा यह भी है कि दारोगा राम पुकार यादव किसी वरीय अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान थे, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

घायल दारोगा को तुरंत इलाज के लिए कल्याण बीघा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी है. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के प्रयास के पीछे की असली वजह सामने आ सके. वरीय पुलिस पदाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Khagaria News: खगड़िया में एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत, खेत के पानी में नहाने गए थे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस की होगी विदाई!
Exclusive: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की JDU में एंट्री तय! पार्टी के भीतर चल रही बड़ी प्लानिंग
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला
TRP List: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह, जानें टीआरपी में कौन निकला आगे
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 5 से बाहर, 'गंगा मां की बेटियां' ने टॉप 3 में बनाई जगह
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
अरे बच्चे पैदा करेंगे... फेरों में पंडित जी ने दूल्हा-दुल्हन को खिलवा दी अजब कसम, वीडियो देख उड़ गए यूजर्स के भी होश
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
क्या नाना-नानी की प्रॉपर्टी पर होता है नाती-नतिनी का हक, अगर सिंगल गर्ल चाइल्ड है तो क्या नियम?
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
सिविल सेवा में बढ़ा महिलाओं का दबदबा, 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी; इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की फिर चली धाक
Embed widget