एक्सप्लोरर

Khagaria News: खगड़िया में एक ही परिवार के 4 बच्चों की डूबने से मौत, खेत के पानी में नहाने गए थे सभी

Children Dead: खगड़िया में नहाने के दौरान डूबे सभी चार बच्चों का शव मिल गया है. बच्चे प्राथमिक विद्यालय मलपा के छात्र-छात्राएं थे. सोमवार को बच्चे स्कूल गए थे और उनका बैग स्कूल में ही था.

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के मलपा गांव में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई थी. एसडीआरएफ की टीम के जरिए मंगलवार को काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चे का शव को पानी से बरामद कर लिया गया है. मरने वालो में दो लड़के और दो लड़कियां है.

खेत के पास से बरामद हुए थे बच्चों के कपड़े 

सोमवार को नहाने के दौरान चारों बच्चे डूबे थे. चारों बच्चे का कपड़ा खेत के पास से बरामद किया गया था. कपड़े मिलते ही परिवार के लोग डर गए और रोने लगे. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों बच्चों की तलाश शुरू की. साथ ही, सूचना पाकर अंचलाधिकारी रवि राज मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, लेकिन उनका शव नहीं मिला.

बताया जा रहा है की नहाने के दौरान चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे सभी की मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि खेत के किनारे जेसीबी से मिट्टी काटा हुआ था और उसी में पानी भर गया था. बच्चों को नहीं पता था और उसी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. 

स्कूल से निकलकर नहाने के लिए खेत में गए

मृतकों में दो बच्चे करन और गोलू के साथ-साथ दो बहनें अन्नु कुमारी और अंशु कुमारी है. सभी बच्चे प्राथमिक विद्यालय मलपा के छात्र-छात्राएं थे. सोमवार को बच्चे स्कूल ड्रेस में थे और बच्चों का स्कूल बैग स्कूल में ही था. स्कूल से निकलकर नहाने के लिए खेत में भरे पानी में आ गए थे. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानाकरी के मुताबिक चारों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे. बरामद शवों में 12 वर्षीय गोलू कुमार और 9 वर्षीय करन कुमार सगे भाई थे. अन्य दो शव 11 वर्षीय अंशु कुमारी और 10 वर्षीय अन्नू कुमारी के हैं. ये दोनों भी सगी बहनें थीं. 

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चारों छात्रों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 04-04 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. सीएम ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

ये भी पढ़ें: सदन में SIR का विरोध कर रहे विधायकों और मार्शल के बीच धक्का मुक्की, तेजस्वी यादव बोले- 'बिहार में ही लोकतंत्र को...',

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget