एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'वह स्वास्थ्य मंत्री हैं सारे मंदिर-मस्जिद को तुड़वा दें', तेजस्वी के बयान पर सुशील मोदी हुए आग बबूला, जमकर सुनाया

Sushil Kumar Modi Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.

पटना: राजधानी पटना की सड़कों पर एक पोस्टर में बीजेपी नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) को संकट मोचन बताया गया है. इस पर सुशील मोदी ने गुरुवार को कहा कि वह कार्यकर्ताओं का प्यार है. लंबे समय तक बिहार में काम करने की वजह से कई कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध हो गया है, जिस वजह से यह पोस्टर लगाया गया है. मुझे इस पोस्टर की जानकारी नहीं है. वहीं, 'बीमार होने पर अस्पताल जाएंगे या मंदिर?' तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के इस बयान पर उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री हैं सारे मंदिर-मस्जिद को तुड़वा दें और अस्पताल बनवा दें. जो बीमार पड़ेगा वह अस्पताल जाएगा ना, लेकिन अगर किसी को मानसिक शांति चाहिए, आध्यात्मिक शांति चाहिए तो उसको मंदिर की आवश्यकता है.

'वह लोग आज राम जन्मभूमि के मुद्दे पर मजाक उड़ा रहे हैं'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राम और रोटी दोनों में कोई विरोधाभास नहीं है. आदमी को राम भी चाहिए, रोटी भी चाहिए. आदमी को ईश्वर की प्रार्थना भी चाहिए. राम मंदिर से अगर दिक्कत है तो फिर तिरुपति क्यों गए थे? हिंदुओं की आस्था को चोट और ठेस पहुंचाना 'इंडिया' गठबंधन का मकसद है. यही तेजस्वी यादव है जिनके पिता लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह द्वारा कर सेवकों पर गोली चलाई जाने का समर्थन किया था. वह लोग आज राम जन्मभूमि के मुद्दे पर मजाक उड़ा रहे हैं. नरेंद्र मोदी की सरकार ने मंदिर नहीं बनवाया बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में जनता के सहयोग से मंदिर बनवाया है.

नीतीश ब्लैकमेल करके संयोजक बनने जा रहे हैं- सुशील मोदी 

बीजेपी नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव को हिम्मत है तो कहे कि जहां राम का मंदिर बन रहा है वहां पर अगर हमारी सरकार आती है तो हम मस्जिद बनवा देंगे, अस्पताल बनवा देंगे. अस्पताल और मंदिर का अपना अपना महत्व है. वहीं, जेडीयू ने अरुणाचल में अपना उम्मीदवार उतारा है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ब्लैकमेल करके संयोजक बनने जा रहे हैं. उनको उम्मीद थी कि वह प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनेंगे इसलिए वह एनडीए गठबंधन से अलग हुए उन्हें लगा था कि 'इंडिया' गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगा, लेकिन उन्हें झुनझुना थमा दिया गया. अब उन्हें संयोजक बनाया जा रहा है और संयोजन का काम मुंशी का काम है. 

वह कई महीनो से डरा रहे थे कि नहीं कुछ दोगे तो बीजेपी के साथ चले जाएंगे, लेकिन बीजेपी ने अपने दरवाजे बंद कर दिए थे.

ये भी पढे़ं: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी, कार्यकर्ताओं में है काफी उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget