एक्सप्लोरर

बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में बनेगा खेल मैदान, सीएम नीतीश ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

Nitish Kunar: ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों के 5,671 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनेगें. इन खेल मैदानों के निर्माण कार्य में 41 लाख मानव दिवस का सृजन होगा.

Sports Grounds will built All gram panchayats: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 5,671 ग्राम पंचायतों में 6,659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया. ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों के 5,671 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 6,859 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति पहले ही दी गयी थी. इसके निर्माण में 63,827.35 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इन खेल मैदानों के निर्माण कार्य में अनुमानित 41 लाख मानव दिवस का सृजन होगा.

लोकेश कुमार ने योजनाओं के बारे में जानकारी

इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल कूद के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ खेल की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं.

खेल मैदान के विकास के फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उत्साहवर्धन भी होगा. खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे. खेल मैदान के विकास के क्रम में ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. 

भूमि की उपलब्धता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न तीन प्रकार के खेल मैदान विकसित किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया, "पहले प्रकार के खेल मैदान बड़े आकार के होंगे जिनका क्षेत्रफल चार एकड़ तक का है. बड़े खेल मैदान में गांव के युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी और खो-खो खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी."

दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

उन्होंने बताया कि दूसरे प्रकार के खेल मैदान मध्यम आकार के होंगे, जिनका क्षेत्रफल एक से 1.5 एकड़ तक होगा. मध्यम आकार के खेल मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन, ऊंची कूद और लम्बी कूद की सुविधाएं उपलब्ध होगी जबकि तीसरे प्रकार के खेल मैदान छोटे आकार के हैं जिनका क्षेत्रफल एक एकड़ से कम है. इसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक और बैडमिंटन की सुविधा मिल सकेगी. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे. 

ये भी पढ़ेंः BPSC 70th PT Exam: बापू सेंटर पर BPSC की रद्द हुई 70वीं पीटी परीक्षा अब 4 जनवरी को होगी, आयोग का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मालवीय नगर में हुई घटना पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा
दिल्ली के मालवीय नगर में हुई घटना पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, जानिए क्या कुछ कहा
खान सर के कोचिंग सेंटर पर आए हमलावरों का Video Viral, मुंह पर गमछा बांधकर पहुंचे और करने लगे मारपीट
खान सर के कोचिंग सेंटर पर आए हमलावरों का Video Viral, मुंह पर गमछा बांधकर पहुंचे और करने लगे मारपीट
Vaibhav Suryavanshi: बिहार पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, मामा को गिफ्ट की ये खास चीज, सामने आई तस्वीर
बिहार पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, मामा को गिफ्ट की ये खास चीज, सामने आई तस्वीर
खान सर कोचिंग मामला: रोहिणी आचार्य सम्राट सरकार पर भड़कीं, 'कोई इनकार नहीं कर सकता कि…'
खान सर कोचिंग मामला: रोहिणी आचार्य सम्राट सरकार पर भड़कीं, 'कोई इनकार नहीं कर सकता कि…'

वीडियोज

Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग हमले का वो वीडियो, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौतों से अमित शाह परेशान, बोले- 'मन दुखी...'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Peddi Box Office: राम चरण की 'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'पेड्डी' पहले दिन कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? क्या वर्ल्डवाइड 500 करोड़ कमा पाएगी ये फिल्म?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget