एक्सप्लोरर

BPSC 70th PT Exam: बापू सेंटर पर BPSC की रद्द हुई 70वीं पीटी परीक्षा अब 4 जनवरी को होगी, आयोग का ऐलान

BPSC 70th PT exam: बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अनियमितता के आरोप लगे थे. चार जनवरी को 12000 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा देंगे.

BPSC 70th PT Exam Again On January 4: पटना के बापू परीक्षा सेंटर पर रद्द हुई BPSC 70वीं पीटी की परीक्षा अब दोबारा चार जनवरी को होगी. नई तारीख का हुआ एलान करते हुए बीपीएससी ने नोटिस जारी की है. बापू परीक्षा केन्द्र के अभ्यर्थी फिर से परीक्षा में शामिल होंगे. सिर्फ बापू सेंटर की परीक्षा रद्द हुई थी. 13 दिसंबर को पूरे बिहार में बीपीएससी 70वीं पीटी की परीक्षा हुई थी, जिसमें बापू सेंटर पर अभ्यर्थियों ने गलत अफवाह पर जमकर हंगामा किया था. 

रद्द कर दी गई थी बापू सेंटर की परीक्षा 

दरअसल पूरे बिहार में 912 सेंटर बनाए गए थे, लेकिन बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. क्योंकि यहां अनियमितता के आरोप लगे थे. 13 दिसंबर को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70 वीं पीटी की परीक्षा में करीब 4.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे पूरे बिहार में. 912 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे. बीपीएससी परीक्षा 2035 पदों के लिए हुई थी. इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, डीएसपी और अन्य पद शामिल हैं. 13 दिसंबर को 12000 अभ्यार्थी बापू सेंटर में परीक्षा में शामिल हुए थे. आब दोबारा चार जनवरी को 12000 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा देंगे. 

अभ्यर्थियों ने पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग की है

दूसरी तरफ पटना के गर्दनीबाग में दो दिन से अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सिर्फ बापू परीक्षा सेंटर की परीक्षा रद्द करने से काम नहीं चलेगा. पूरे बिहार में गड़बड़ी हुई है पूरी परीक्षा रद्द की जाए. BPSC चैयरमैन को हटाया जाएगा. इसी बीच बीपीएससी ने चार जनवरी की तारीख की घोषणा कर दी. हालांकि बीपीएससी के जरिए बापू परीक्षा केन्द्र पर ही फिर से सेंटर होगा या नहीं इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद यही है कि दोबारा एग्जाम वहीं पर होगा, क्योंकि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है. 

ये भी पढ़ेंः Sanjay Jha: 'उनके कारण लोग राज्य पर हंसते थे...', अमित शाह पर बोले लालू यादव तो JDU सांसद ने दिखाया आईना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget