एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले JDU में फूट! अशोक चौधरी पर कार्रवाई की मांग, नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ी

JDU MLA Sanjeev Kumar: जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने अशोक चौधरी पर जमकर हमला बोला है. कहा कि यह बगैर चुनाव जीते हुए नौटंकी करके पार्टी में मंत्री बने हुए हैं. इनका अपना कुछ नहीं है.

Bihar Politics: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त है लेकिन अलग-अलग दलों की ओर से तैयारी शुरू है. बीते शनिवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की भी बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में एनडीए की सरकार बनानी है. इस बीच अब पार्टी की अंदरूनी कलह भी सामने आ गई है. जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी है. रविवार को मीडिया से बात करते हुए ऐसा बयान दिया कि सीएम नीतीश की भी टेंशन बढ़ गई है.

दुबई में मंत्री अशोक चौधरी की शराब पार्टी वाली तस्वीर वायरल होने पर जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह देखना चाहिए. यहां (बिहार) पर शराबबंदी है और वही मंत्री देश के बाहर जाकर शराब पार्टी कर रहे हैं तो कहीं से यह उचित नहीं है. उन पर तो कार्रवाई होनी चाहिए. 

अशोक चौधरी को बताया बिन पेंदी का लोटा

अशोक चौधरी पर हमला करते हुए संजीव कुमार ने कहा, "ऐसे लोग अपने आप को दलित नेता समझते हैं. हमारे दल में दलित के बहुत बड़े-बड़े नेता हैं. हमारे दल के रत्नेश सदा हैं जो तीन-चार बार चुनाव जीते हैं. यह (अशोक चौधरी) तो गलती से एक बार चुनाव जीते हैं. जेडीयू में और भी दलित के बड़े नेता हैं. हमारे साथ श्याम रजक जी आ गए हैं. मंत्री सुनील कुमार भी दलित हैं. यह बगैर चुनाव जीते हुए नौटंकी करके पार्टी में मंत्री बने हुए हैं. इनका अपना कुछ नहीं है. यह बिन पेंदी के लोटा हैं."

जेडीयू विधायक संजीव कुमार इतने पर नहीं रुके, उन्होंने अशोक चौधरी की ओर से भूमिहार समाज को लेकर दिए गए बयान पर भी निशाने पर लिया. कहा कि यह बहुत दुखद है, यह हमारे समाज के लोगों को गाली देते हैं. भूमिहार क्या किसी भी जाति पर जातिसूचक शब्द बोलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने पूरी तरह भूमिहार को टारगेट किया है. वह नेता (नीतीश कुमार) को गुमराह कर सकते हैं, जनता को गुमराह नहीं कर सकते हैं. भूमिहार समाज में इसका गुस्सा है.

'चेहरे के हाव-भाव से लग रहा था कि नशे में धुत हैं'

जेडीयू विधायक ने कहा, "हमारे नेता नीतीश कुमार गांधी जी की विचारधारा पर चलने वाले हैं और वहां पर आप सरेआम जाम छलका रहे हैं. आप सरकार में मंत्री हैं. मानते हैं कि आप नहीं भी पी रहे हैं, लेकिन चेहरे के हाव-भाव से लग रहा था कि नशे में धुत हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह सब नौटंकी नहीं करें, मुख्यमंत्री को यह सब जानकारी नहीं होगी, नहीं तो वह कार्रवाई जरूर करते.

यह भी पढ़ें- 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सेट किया अपना 'लक्ष्य', इतनी सीटों पर जीत का दावा ठोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget