एक्सप्लोरर

2025 के विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने सेट किया अपना 'लक्ष्य', इतनी सीटों पर जीत का दावा ठोका

Bihar Politics: बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत संगत-पंगत कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. उन्होंने 2025 के चुनाव में लक्ष्य तय करते हुए बड़ा बयान भी दिया है.

Bihar Assembly Elections: बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. दलों की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जा रही है. बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जीत का मंत्र दिया जा रहा है. इसी क्रम में बीजेपी ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है. जीत के लिए अभी से दावे किए जा रहे हैं.

रविवार को बीजेपी नेता अजय आलोक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2025 के चुनाव में हमारा लक्ष्य है कि एनडीए 225 प्लस सीट पर रहे. जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत संगत-पंगत कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. 2025 में एनडीए 225 का मंत्र लेकर आगे बढ़ेगी. उधर बीते शनिवार को जेडीयू ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी जिसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल थे. बैठक में तय हुआ है कि साल 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनानी है. 

मोहन भागवत के बयान के समर्थन में दिखे अजय आलोक

उधर दूसरी ओर संघ प्रमुख मोहन भागवत की ओर से हिंदुओं को एकजुट होने के बयान पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा, "इसमें गलत क्या है. आज जिस तरह से विश्व की हालत हो रही है, मुस्लिम समुदायों में शिया, सुन्नी को एकजुट होने की अपील की जा रही है, फिर हिंदू के एकजुट की बात हो रही है तो लोगों के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?"

गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस पर अजय आलोक ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "हम नक्सलियों की कमर तोड़ चुके हैं. अब आखिरी बार उनके ताबूत में कील ठोकना है. मुझे विश्वास है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के सहयोग से हम देश से नक्सलियों का पूर्ण रूप से सफाया करेंगे."

आठ अक्टूबर को 'गया राम' हो जाएगा एग्जिट पोल

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव के एग्जिट पोल पर अजय आलोक ने कहा, "सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे. जैसे कल के एग्जिट पोल 'आया राम' हैं, आठ अक्टूबर को यह 'गया राम' हो जाएंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि आठ अक्टूबर को हम जम्मू-कश्मीर में सरकार बना रहे हैं. एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, उससे ज्यादा सीटों के साथ बीजेपी सरकार बना रही है."

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ के बीच प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, मुजफ्फरपुर में 8 लोग गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget