एक्सप्लोरर

विधानसभा में BJP के मंत्री को स्पीकर ने लगाई फटकार, सवाल को स्थगित किया, जानें पूरा मामला

Assembly Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज विपक्ष के विधायक कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. विधायक अजीत शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए.

Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (04 मार्च, 2025) तीसरा दिन है. सदन में स्पीकर नंदकिशोर यादव (Nand Kishore Yadav) ने बीजेपी के मंत्री हरि सहनी (Hari Sahani) को फटकार लगाई. सदन में सही जवाब नहीं देने के कारण उन्हें फटकार लगाई गई है. आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी के सवाल पर सही जवाब नहीं मिला तो इसके चलते सवाल को स्थगित कर दिया गया.

दरअसल, अवध बिहारी चौधरी ने सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से यह जानना चाहा था कि सीवान जिले में पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए कोई छात्रावास है या नहीं? अगर नहीं है तो फिर इसका निर्माण करने के लिए सरकार क्या विचार रखती है? मंत्री ने जब सरकार की तरफ से सदन में जवाब दिया तो वह स्पष्ट नहीं था इसलिए स्पीकर को टोकना पड़ा.

कानून-व्यवस्था पर चर्चा की उठी मांग

दूसरी ओर विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक दिन लूट, हत्या, रेप, छिनतई और डैकती की घटनाएं घट रही हैं. पुलिस प्रशासन शराब और बालू तस्करों से वसूली में व्यस्त है. प्रशासनिक शिथिलता की वजह से घट रही घटनाओं से बिहार के लोगों के मन में डर बैठ गया है, वो अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसलिए इस पर चर्चा करवाई जाए.

वहीं आरजेडी के वरिष्ठ नेता और मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह बजट केवल बिहार वासियों के लिए झुनझुना जैसा है. सरकार ने केवल लॉलीपॉप और झुनझुना देने का काम किया है. तेजस्वी यादव के पास विजन है और आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जीतेगा. तेजस्वी यादव का विजन युवाओं को लेकर स्पष्ट है. रोजगार देना, नौकरी देना हमारा काम रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Live: 'आज वोटिंग हुई तो सरकार गिर सकती है', सदन में RJD विधायक ने क्यों कही ऐसी बात?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट FREE बिजली, हो गया बड़ा ऐलान!
बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट FREE बिजली, हो गया बड़ा ऐलान!
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
वैश्विक ऊर्जा संकट का भारत पर कैसे नहीं पड़ा ज्यादा असर? PM मोदी ने बताया
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget