एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में स्पंदना स्फूर्ति बैंक लूटकांड में फील्ड ऑफिसर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी की पुलिस ने एक लूटकांड में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बेतिया से मामले में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Motihari News: विगत दिनों जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल कंपनी से लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया. लूट की साजिश फील्ड ऑफिसर ने बनाई थी. बैंक लूट कांड में मोतिहारी पुलिस ने पश्चमी चंपारण जिले से दो लोगों को छापेमारी कर एक कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बैंक से लूटे गए 1 लाख पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बैंक लूट कांड में शामिल हैं जिसकी पहचान स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अप्पू कुमार यादव और अनीश राज के रूप में हुई है.

वहीं, अप्पू कुमार यादव पश्चिमी चंपारण के बलथर थाना क्षेत्र का रहने वाला है वहीं, अनीश राज भैरवगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला है. दोनों गिरफ्तार बदमाश पूर्वी चंपारण में चार और बेतिया में पांच, बगहा में पांच बैक लूटकांड की घटना को अंजाम दे चुके हैं.

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

गिरफ्तार अनीश राज ने बताया कि जिस बैंक को लूटना होता था उसकी पहले रैकी करता था. कर्मी को पैसों का लालच देकर बैंक की जानकारी लेता था और बैंक लूट की घटना को अंजाम देता था. वहीं, हरसिद्धि स्पंदना स्फूर्ति बैंक की लूट की साजिश स्पंदना स्फूर्ति बैंक के फील्ड ऑफिसर अप्पू कुमार यादव ने खुद बनाई थी जिसके बाद अन्य सहयोगी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था.

एसपी ने दी जानकारी

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र में 10 जुलाई को एक निजी बैंक में पांच हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसको लेकर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी. इस घटना घटना में स्पंदना स्फूर्ति बैंक के फील्ड ऑफिसर अप्पू कुमार यादव की संलिप्तता पाई गई है जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो स्वीकार किया कि अनीश राज के साथ मिलकर प्लान बनाया था. वहीं, लूट की घटना के दिन वह बैंक में ठहर गया और रात्रि में ही बैंक लूट की घटना को अंजाम तक पहुंचाया.

ये भी पढे़ं: Bihar News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फरार 3 गुर्गों के मामले में बिहार पुलिस का बड़ा कदम, लेगी इंटरपोल की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget