एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में 30 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, लाखों में आंकी गई कीमत

Bettiah News: मामला बेतिया के इंडो-नेपाल बॉर्डर का है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एसएसबी जवानों के सहयोग से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है.

बेतिया: जिले में शनिवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर (Indo-Nepal Border) स्थित थुकहां गांव से पुलिस ने एसएसबी (SSB) के सहयोग से 30 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस ने तस्कर के पास से गांजा के अलावा एक लग्जरी गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक डी. अमरकेश ने बताया कि भंगहा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर पचरौता एस‌एसबी के सहयोग से यह कार्रवाई की है. इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वहीं, जब्त गांजा की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है.

पचरौता एस‌एसबी के सहयोग से किया गया गिरफ्तार- पुलिस

गांजा तस्कर की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी शत्रुध्न भगत के 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में की गई है, जिसे 30 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बेतिया के एसपी डी. अमरकेश ने बताया कि पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी कि एक गांजा तस्कर गांजा लेकर आ रहा है. इस सूचना के आधार पर पचरौता एस‌एसबी के सहयोग से छापेमारी कर तस्कर को गिरफ्तार गया गया है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया मामला दर्ज- पुलिस

वहीं, भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को नेपाल से थुकहां गांव के रास्ते एक तस्कर लग्जरी से गांजा लेकर जा रहा है. एस‌एसबी जवानों के सहयोग से छापेमारी कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अर्जुन कुमार के ऊपर केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि इससे पहले भी इस क्षेत्र से पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढे़ं: Nitish Kumar: '20 लाख का वादा है, पूरा करेंगे'. रोजगार के मुद्दे पर सीएम नीतीश ने दिखाई दरियादिली, बयान से अभ्यर्थियों में उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget