एक्सप्लोरर

Bihar News: गंगा नदी में नहाने के दौरान रील्स बनाना पड़ा महंगा, खगड़िया में 6 युवक बहे, 2 निकले सुरक्षित

Khagaria News: खगड़िया में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. गंगा नदी में छह युवक के बह जाने के बाद गांव में कोहराम मच गया. हालांकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Bihar News: खगड़िया के अगुआनी गंगा घाट की मुख्य धारा में शनिवार को स्नान करने के दौरान 5 युवक और एक युवती बह गई. हालांकि ग्रामीण एक युवक और एक युवती को धारा से निकालने में सफल रहे. कुल्हड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार रंजन ने बताया कि आज सुबह 8 बजे कुल्हड़िया पंचायत से दो बाइक सवार पांच युवक और एक युवती अगुआनी गंगा घाट पर स्नान करने आए थे. इस दौरान यह घटना हुई. ग्रामीण के सहयोग से कुल्हडिया निवासी स्व सुबोध साह के पुत्र श्याम कुमार और उनके रिश्तेदार मुंगेर जमालपुर निवासी मनोज साह की पुत्री साक्षी कुमारी को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया.

वहीं दोनों को परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकरी के अनुसार नहाने के दौरान युवक रील्स बना रहे थे.

पहुंची एसडीआरएफ की टीम

मिली जानकारी के अनुसार लापता चार युवक में कुल्हडिया निवासी 18 वर्ष आदित्य कुमार, 23 वर्षीय निखिल कुमार, भरसो निवासी 16 वर्षीय राजन कुमार और शुभम कुमार शामिल है. घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता के सीओ मोना गुप्ता, परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले की पूछताछ की. एसडीआरएफ टीम लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी है. सीओ मोना गुप्ता ने बताया कि चार युवक लापता हुए हैं. इधर, लापता युवक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो यह घटना स्नान करने के साथ रिल्स और वीडियो शूट करने के दौरान घटित हुई है.

एक भाई लापता, दूसरा सुरक्षित निकला

अगुआनी गंगा घाट पर घटित घटना में एक भाई गंगा नदी में लापता है तो दूसरे भाई को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है. इस घटना में बड़े भाई को सुरक्षित निकला गया, लेकिन छोटा भाई गंगा नदी में लापता है. घटना की सूचना मिलते ही अगुआनी गंगा घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 

ये भी पढ़ें: Road Accident: जमुई में बाइक सवार को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget