एक्सप्लोरर

Siwan News: होटल में मोटी रकम की डीलिंग करते धराए RPF इंस्पेक्टर, पटना से पहुंची CBI की टीम, 4 लोग गिरफ्तार

CBI Patna Team Arrested RPF Inspector: बुधवार को पटना से सीवान पहुंची सीबीआई की टीम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पिंटू सिंह नाम की व्यक्ति ने शिकायत की थी.

सीवान: बिहार के सीवान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल प्रियरंजन सहित चार लोगों को बुधवार को सीबीआई ने अरेस्ट किया है. ये सभी एक निजी होटल में किसी से मोटी रकम की डीलिंग कर रहे थे. मामला शहर के बबुनिया रोड स्थित होटल का है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव,हेड कॉन्स्टेबल प्रियरंजन सहित चार पुकिसकर्मी किसी मामले में मोटी रकम की डीलिंग कर रहे थे. इसकी सूचना पहले से सीबीआई टीम को थी. इसी जानकारी के आधार पर पटना सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम सीवान पहुंची. वहां होटल में पार्टी मना रहे इंस्पेक्टर सहित चार लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई से इंस्पेक्टर की हुई नोक-झोंक

बताया जा रहा कि जब एक निजी होटल में सीबीआई ने रेड किया उस समय आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने सीबीआई टीम के अधिकारियों से हाथा पाई भी कर ली. इसके बाद सीबीआई की टीम अपने साथ गिरफ्तार चारों पुलिसकर्मियों को एफसीआई गोदाम लेकर चली गई. हालांकि इंस्पेक्टर को होटल में गिरफ्तार करने के बाद आरपीएफ पोस्ट स्थित उनके कार्यालय की भी काफी बारीकी से सीबीआई ने जांच की. वहा्ं कागजों को खंगाला. उसके बाद आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया. इंस्पेक्टर प्रियरंजन के कार्यालय के एक एक समानों की जांच हुई. हालांकि गिरफ्तारी के बाद से पूरे वाराणसी मंडल में हड़कंप मच गया है .इस घटना की सूचना जैसे ही असिस्टेंट कमांडेंट को मिली वो भी भागे भागे आरपीएफ पोस्ट पहुंचे. बताया जा रहा कि रेलवे टिकट को लेकर पैसे वसूली करने और ब्लैक में टिकट देने का मामला है.

हांडी मीट का ऑर्डर दिया था होटल में तभी पड़ी रेड

जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कुमार प्रियरंजन, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद एवं चालक तरवारा मोड़ स्थित एक होटल में पहुंचे. यहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे जिनसे उन लोगों की बात होने लगी. बातचीत के दौरान इन लोगों ने कुछ खाने (हांडी मीट) का ऑर्डर दिया. इस दौरान इन लोगों के कमरे में मौजूद एक व्यक्ति ने आरपीएफ इंस्पेक्टर को कुछ रुपये दिए.

इसी बीच जैसे ही ऑर्डर आया तब तक सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर दी. आरपीएफ इंस्पेक्टर के पॉकेट से रुपये बरामद किए. इस घटना के बाद आरपीएफ पोस्ट पर सन्नाटा फैला है. जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह भी पहुंचे थे. उनसे जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ नहीं बताया. वहीं ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ के जवान कॉन्स्टेबल संतोष कुमार ने बताया कि 12 बजे दोपहर से आरपीएफ इंस्पेक्टर और भी कुछ लोग बाहर गए हैं जो अभी तक ऑफिस नही पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें- Bagaha News: ननिहाल वाले नाबालिग लड़की की शादी के लिए कर रहे थे सौदा, शिक्षक ने मसीहा बनकर ऐसे बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Embed widget