एक्सप्लोरर

Siwan News: बरौनी ग्वालियर ट्रेन में मिला था 25 Kg विस्फोटक, बम निरोधक दस्ता की टीम ने किया डिफ्यूज

Bihar News: मामला सीवान रेलवे स्टेशन का है. यहां एक ट्रेन में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला था, जिसे डिफ्यूज करने बम निरोधक दस्ता की टीम मुजफ्फरपुर से पहुंची थी.

सीवान: बरौनी ग्वालियर ट्रेन (Barauni-Gwalior Train) में करीब 25 किलो विस्फोटक को बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) द्वारा शनिवार को डिफ्यूज किया गया. सीवान शहर से करीब एक किलोमीटर दूर रेनुआ में विस्फोटक को डिफ्यूज किया गया. विस्फोटक को डिस्फूज करने के लिए मुजफ्फरपुर से बम निरोधक दस्ता की दो सदस्यीय टीम सीवान पहुंची थी. इस मामले की जांच में प्रशासन जुटा हुआ है. वहीं, इस घटना की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया है. 

सीवान के रेनुआ में किया गया डिफ्यूज 

सीवान स्टेशन पर 11123 ग्वालियर-बरौनी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन में 22 मार्च को विस्फोटक सामग्री मिला था, जिसे बम निरोधक दस्ता मुजफ्फरपुर की टीम ने शनिवार की रात रेनुआ दाहा नदी के किनारे डिफ्यूज किया. मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता की टीम सीवान स्टेशन पहुंची. सीवान पहुंची बम निरोधक दस्ता की टीम ने पहले जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह से जानकारी ली. इसके बाद नए रेल थाना भवन परिसर में रखे विस्फोटक सामग्री का आकलन किया. 

कार्यपालक दंडाधिकारी को किया गया था तैनात

इसके बाद बम निरोधक दस्ता की टीम ने बम विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित ढंग से दाहा नदी के किनारे ले गई, जिससे किसी भी तरह की कोई जान माल की क्षति नहीं हो. इसके बाद निस्तारण प्रक्रिया अपनाई गई. विस्फोटक सामग्री को डिफ्यूज करने के लिए मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी. मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ कार्यालय के कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार को तैनात किया गया था. मजिस्ट्रेट के देखरेख में डिफ्यूज करने की प्रक्रिया अपनाई गई. वहीं, विस्फोटक सामग्री को डिफ्यूज करने से पहले उसका नमूना भी लिया गया. इस नमूने को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि इस विस्फोटक सामग्री में क्या था? और इसकी मारक क्षमता कितनी थी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: रेल रोको मामले में गिरिराज सिंह समेत 23 आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget