एक्सप्लोरर

Siwan News: सीवान में पिता-पुत्र का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, दो महिला जवानों को बनाया बंधक

Bihar News: मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. घटना में चालक संतोष प्रसाद, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह, एसआई जयश्री प्रसाद सिंह घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सीवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के झगड़े मामले में पहुंची पुलिस की टीम पर बुधवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. हमले में चार पुलिसर्मी घायल (Siwan News) हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि डायल 112 के पुलिसकर्मी को मामले की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां असामाजिक तत्वों ने ईट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. दो महिला पुलिसकर्मी को बंधक भी बना लिया. पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे. 

लखराव गांव में मिली थी मारपीट की सूचना- पुलिस

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार 112 की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि लखराव गांव में पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया है, जिसके बाद 112 की पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिस की टीम के पहुंचते ही पिता और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मुफ्फसिल थाने को इसकी सूचना दी. हमला में दो महिला पुलिसकर्मी को बंधक भी बना लिया गया था. इस बात की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन असामाजिक तत्वों ने उन पर भी ईट पत्थर से हमला कर दिया.

सदर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

इस घटना में चालक संतोष प्रसाद, एएसआई प्रमोद कुमार सिंह, एसआई जयश्री प्रसाद सिंह घायल हो गए. वहीं, इस मामले को लेकर घायल संतोष प्रसाद ने बताया कि 112 पर कॉल आया था कि पिता-पुत्र में मारपीट हो रही है, जिसकी सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे थे. वहां असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. वहां से भागकर अपनी जान बचाई. वहीं, पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है और घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Budget Session: जीवेश मिश्रा को मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर निकाला, BJP MLA बोले- सीएम से एक जवाब ही तो मांगा था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget