एक्सप्लोरर

'बिहार में जंगलराज वाले…', PM मोदी के निशाने पर RJD, सीवान में खूब बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी ने सभा में आए लोगों से कहा कि आपको बहुत सतर्क रहना है. बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें इसके लिए वे (विपक्ष) तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (20 जून, 2025) को बिहार के सीवान में सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज वाले मौका देख रहे हैं. किसी भी तरह फिर से अपने पुराने कारनामे करने का मौका ढूंढ रहे हैं. बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करें इसके लिए वे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. 

पीएम मोदी ने लोगों से कहा, "मेरे बिहार के प्यारे भाइयों-बहनों, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपको बहुत ही सतर्क रहना है. समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने के लिए तैयार रहने वाले लोगों को कोसों दूर रखना है."

बिहार में बनेगा मेड इन इंडिया का बड़ा सेंटर'

प्रधानमंत्री ने कहा, "राजद-कांग्रेस विकास विरोधी, निवेश विरोधी है. ये लो गुंडाराज, भ्रष्टाचार के पोशाक रहे हैं. नौजवानों ने जंगलराज के किस्से सुने. जनता देख रही है एनडीए कैसा बिहार बना रहा है. बिहार में मेड इन इंडिया का बड़ा सेंटर बनेगा. बिहार के सामान बाहर जाएंगे."

आगे कहा, "बिहार के लिए मुझे बहुत कुछ करना है. पिछले 11 साल में बिहार में 55 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनीं. डेढ़ करोड़ घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया. 45,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं. बिहार के कोने कोने में नए स्टार्टअप सेंटर खुल रहे हैं."

'मोदी आपके लिए काम करता रहेगा'

पीएम ने कहा, "पहले बिहार की आधी से अधिक आबादी बहुत ही अधिक गरीब की श्रेणी में आती थी. अब पौने चार करोड़ साथियों ने खुद को गरीबी से मुक्त किया है. आरजेडी-कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों को घर नहीं मिलता था. अनाज बिचौलिए लूट लेते थे. नौकरी बिना घूस सिफारिश की नहीं मिलती थी. मोदी आपके लिए काम करता रहेगा. चैन से बैठने वाला नहीं."

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर बनने वाले हैं. 'सबका साथ सबका विकास' के रास्ते पर हम चल रहे हैं, लेकिन लालटेन-पंजे वाले कहते हैं 'परिवार का साथ परिवार का विकास'. लालू पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग बाबा साहेब का अपमान करते हैं. पैरों में बाबा साहेब के पोस्टर रखते हैं. पटना में माफी मांगों के पोस्टर भी लगे. जनता सबक सिखाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार में PM मोदी… तेजस्वी यादव ने पूछ दिए कड़े सवाल, सुनकर तमतमा जाएगी BJP!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget