एक्सप्लोरर

बिहार में PM मोदी… तेजस्वी यादव ने पूछ दिए कड़े सवाल, सुनकर तमतमा जाएगी BJP!

PM Modi in Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा कि सबसे पहले पीएम अपने पूर्व के भाषणों और वादों का अवलोकन व विश्लेषण करें. पूछा कि बिहार क्यों देश में सबसे फिसड्डी राज्यों में शामिल है?

Tejashwi Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (शुक्रवार) एक दिवसीय बिहार दौरा है. वे सीवान में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से कई सवाल पूछे हैं. सवालों को सुनकर बीजेपी तमतमा जाएगी.

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए ये सवाल पूछे हैं. एक सवाल में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इससे पहले कई बार रैलियां कर बिहारवासियों से कई वादे कर चुके हैं. सबसे पहले पीएम अपने पूर्व के भाषणों और वादों का अवलोकन व विश्लेषण करें. तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार की ओर से घोषणाओं के दिखावटी शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ का भी आरोप लगाया.

'बिहार क्यों देश में सबसे फिसड्डी राज्यों में शामिल'

तेजस्वी ने नीति आयोग और भारत सरकार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि बिहार क्यों देश में सबसे फिसड्डी राज्यों में शामिल है, जहां प्रति व्यक्ति आय और साक्षरता दर सबसे कम है. उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के कार्यों, जैसे सारण प्रमंडल में जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना और मढ़ौरा में रेल इंजन कारखाना, को उजागर किया, जो तेजस्वी के अनुसार एनडीए के शासन में उपेक्षित रहा.

तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि एनडीए के 20 सालों में हजारों लोगों की हत्या और लड़कियों के साथ बलात्कार हुए. साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'अचेत अवस्था' को लेकर भी सवाल पूछा. 

'भीड़ जुटाने का दबाव डाला जा रहा'

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि गर्मी में गरीब कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य पर रैली के लिए भीड़ जुटाने का दबाव डाला जा रहा है. साथ ही, तेजस्वी ने एनडीए को "नेशनल दामाद आयोग" कहकर भाजपा पर कटाक्ष किया. इसके अलावा, उन्होंने सीवान में "ऑपरेशन सिंदूर" और ट्रंप के कथित हस्तक्षेप जैसे विवादास्पद मुद्दों को उठाया.

बता दें पीएम नरेंद्र मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश की यात्राओं पर रहेंगे. 20 जून को पीएम मोदी बिहार के बाद ओडिशा की भी यात्रा करेंगे. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगे. वह इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget