एक्सप्लोरर

सीताराम येचुरी बोले- बिहार में जीत कोरोना पर पीएम मोदी के कदमों का समर्थन नहीं

सीताराम येचुरी ने कहा, बीजेपी नीत एनडीए और महागठबंधन के बीच महज 0.03 प्रतिशत व 3.14 करोड़ मतदाताओं में से केवल 12,768 अधिक मतों का अंतर है.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 महामारी और अर्थव्यवस्था से निपटने के अपनी सरकार के कदमों से जोड़े जाने पर माकपा (सीपीआईएम) ने कहा कि एनडीए को महागठबंधन से महज 0.03 प्रतिशत वोट अधिक मिले हैं. वाम दल बिहार में महागठबंधन का हिस्सा थे. चुनाव में भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) 29 सीटों पर मैदान में थीं, जिनमें से उन्होंने 16 पर जीत दर्ज की है.

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े शानदार तरीके से जीत को महामारी और अर्थव्यवस्था से निपटने के अपनी सरकार के कदमों के प्रति लोगों का समर्थन करार दिया है. बीजेपी नीत एनडीए और महागठबंधन के बीच महज 0.03 प्रतिशत व 3.14 करोड़ मतदाताओं में से केवल 12,768 अधिक मतों का अंतर है.

पीएम मोदी ने किया था ये दावा

मोदी ने बुधवार को बीजेपी मुख्यालय में कहा कि उनकी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसे समय कई सुधार और लोगों के लिए कई कल्याणकारी पहल शुरू कीं, जब कई देशों में वायरस के प्रसार के चलते स्थिति चरमरा गई. उन्होंने यह भी कहा था कि महामारी के दौरान बीजेपी का सुशासन का मॉडल स्पष्ट रूप से दिखा और पार्टी को मिला लोगों का मत उनकी सरकार के कदमों को जनता का समर्थन है.

येचुरी ने बुधवार रात ट्वीट किया, ''बिहार में मोदी का हर भाषण सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने पर केंद्रित था. महामारी से गलत तरीके से निपटने की वजह से लोगों के दुख का कोई जिक्र नहीं किया. अब वह लोगों के समर्थन का दावा कर रहे हैं.'' उन्होंने सरकार पर देश की संपत्ति को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के लिए बीजेपी नीत केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं.

ये भी पढ़ें:-

Bihar Election: सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ लालू-राबड़ी की तस्वीर हटाई, जंगलराज का मिजाज नहीं

'आखिरी चुनाव' वाले बयान पर CM नीतीश ने कहा- 'हर चुनाव में कहता हूं ऐसा, आप सब ने गलत समझ लिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए', बिहार के CM पर कौन भड़का?
'सम्राट चौधरी को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए', बिहार के CM पर कौन भड़का?
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
ज्ञानेश कुमार के विवाद में चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं सरकार…'
ज्ञानेश कुमार के विवाद में चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं सरकार…'

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
UP चुनाव का BJP बना रही तगड़ा प्लान, केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह संग मीटिंग, बोले- '2027 में...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- सभी फैसले रद्द कर दें
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
Embed widget