एक्सप्लोरर

Sitamarhi News: घर में सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, भागने के दौरान गिरी अपराधी की पिस्टल पुलिस को मिली

Murder of Wife and Husband: मामला महिंदवारा थाना क्षेत्र का है. मृतक दंपत्ति ब्याज पर पैसे लगाने का काम करते थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आगे की कार्रवाई में जुटी है.

सीतामढ़ी: जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र में एक दंपति की हत्या कर दी गई है. शुक्रवार को दंपति को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है. इस घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल को पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है. बताया गया कि पति-पत्नी घर में सो रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों को गोली मार दी. भागने के क्रम में देसी पिस्टल वहीं गिर गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घर में अकेले थे दंपति

स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी घर में अकेले सोए थे. उन दोनों के अलावा घर में कोई नहीं था. अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद फरार होने के दौरान मौके पर अपराधी की एक लोडेड पिस्टल गिर गई जिसे पुलिस ने बरामद की है. दंपति की हत्या की सूचना पर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच पड़ताल की. आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटना की जानकारी ली है. पुलिस ने शव को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पैसे ब्याज पर लगाने का करते थे काम

स्थानीय लोगों ने बताया कि 65 वर्षीय राम राय और 62 वर्षीय पत्नी फूलों देवी मूल रूप से पैसे ब्याज पर लगाने का काम करते थे. घटना की जानकारी उनके बेटा और बेटी को दे दी गई है. मामले को लेकर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने कहा कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. बता दें कि जिले के लिए शनिवार का दिन अशुभ रहा. कई हत्या ही हत्या की खबर सुनने को मिली. डुमरा थाना क्षेत्र में दो मासूम की हत्या में जिला पुलिस उलझी थी कि दंपत्ति की हत्या हो गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: नवादा में दहेज के लिए गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वाले फरार, चार साल पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget