एक्सप्लोरर

Shravani Mela 2025: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी! चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Special Trains: श्रावणी मेला 2025 के लिए रेलवे ने जयनगर-आसनसोल और रक्सौल-देवघर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. जसीडीह पर ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट किया गया. कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं.

Special Trains On Shravani Mela: श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है. इस पवित्र अवसर पर देवघर और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने कई खास इंतजाम किए हैं. जयनगर और रक्सौल से चलने वाली दो नई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, वहीं जसीडीह स्टेशन पर अधिकतर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है. साथ ही, कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे, ताकि भीड़भाड़ से राहत मिल सके और श्रद्धालुओं को सफर में किसी तरह की परेशानी न हो.

जयनगर-आसनसोल के बीच हफ्ते में 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक सप्ताह में 3 दिन- मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी.

  • 05597 जयनगर से रात 10:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 9:05 बजे जसीडीह पहुंचेगी. आसनसोल आगमन सुबह 11:30 बजे होगा.
  • 05598 वापसी ट्रेन आसनसोल से बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे जयनगर पहुंचेगी.

रक्सौल-देवघर के लिए भी स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई से 8 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.
  • 05545 रक्सौल से सुबह 5:15 बजे चलेगी और शाम 4:50 बजे देवघर पहुंचेगी.
  • 05546 वापसी ट्रेन शाम 5:50 बजे देवघर से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

इस ट्रेन का रास्ता सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, किउल, जमालपुर और भागलपुर से होकर होगा.

जसीडीह स्टेशन पर ठहराव में बदलाव

श्रावणी मेला के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जसीडीह स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव को बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया है. हालांकि राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत, दूरंतो, जनशताब्दी, पूर्वा, गरीब रथ और हमसफर जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

मेलों के दौरान बढ़ाई जाएंगी यात्री सुविधाएं

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है. इसमें एक-एक सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा. 

  • 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस
  • 13029/13030 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  • 13185/13186 हावड़ा-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस
  • 13105/13106 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

रेलवे की यह व्यवस्था लाखों कांवरियों और यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी. विशेष ट्रेनें, ठहराव समय में बदलाव और अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था से देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और भीड़ का दबाव कम किया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget