एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार की पार्टी को झटका, JDU नेता समेत कई समर्थकों ने थामा RJD का दामन

Bihar News: आरजेडी की सदस्यता लेने वाले गौहर आलम ने कहा कि जेडीयू पूर्व में सेक्युलर पार्टी थी. अब जेडीयू बीजेपी और आरएसएस की गोद में बैठ गई है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी को झटका लगा है. पूर्वी चंपारण के ढाका से जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष गौहर आलम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आरजेडी का दामन थाम लिया है. बीते मंगलवार (03 जून, 2025) की शाम ढाका के पूर्व विधायक फैसल रहमान के ढाका स्थित आवास पर उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आरजेडी की सदस्यता ली.

पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को सम्मानित किया गया. फूलमाला देकर आरजेडी की टोपी पहनाई गई. बता दें कि दोनों सदनों से वक्फ बिल पास होने के बाद मुस्लिम वर्गों में नाराजगी देखी गई थी. उसी दौरान गौहर आलम ने 15 लोगों ने साथ जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था. अब जब कुछ महीने में विधानसभा का चुनाव होना है तो वे आरजेडी में शामिल हो गए हैं. देखना होगा कि पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में आरजेडी को कितना फायदा होता है. 

'तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना तय'

आरजेडी की सदस्यता लेने के बाद गौहर आलम ने कहा कि जेडीयू पूर्व में सेक्युलर पार्टी थी. अब जेडीयू बीजेपी और आरएसएस की गोद में बैठ गई है. ऐसे में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव होना है और तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है.

इस मौके पर पूर्व विधायक फैसल रहमान ने बताया कि कई दलों के नौजवान साथी आरजेडी में शामिल हुए हैं. इन लोगों के आने से ऊर्जा बढ़ेगी. लोगों ने ठान लिया है कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है. फैसल रहमान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की महत्वपूर्ण 'माई बहिन मान योजना' को घर-घर तक पहुंचाएं. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में अपना सहयोग दें. दूसरी ओर पूर्व मंत्री सह नरकटिया विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में लोग आरजेडी परिवार में शामिल हुए हैं. ऐसे में पार्टी को और मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें- डबल मर्डर से थर्रा उठा आरा, कई थानों की पुलिस पहुंची, अंडे की दुकान पर हुआ विवाद और…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget