एक्सप्लोरर

Weather Updates: बिहार में सर्दी का सितम, पटना समेत इन इलाकों में चल रहा है कोल्ड वेब, 15 जिलों में यलो अलर्ट

राज्य के 15 जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. मौसम के मिजाज को देखते हुए पटना समेत 15 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है. राज्य के दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद,रोहतास, भभुआ, जहानाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है.

पटना : बिहार के लोग सर्दी का सितम झेल रहे हैं. राज्य के 15 जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. मौसम के मिजाज को देखते हुए पटना समेत 15 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट घोषित किया गया है. राज्य के दक्षिण मध्य भाग पटना, गया, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग बक्सर, भोजपुरऔरंगाबाद,रोहतास, भभुआ, जहानाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है.

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के अलावा पूर्णिया में कोल्ड डे घोषित किया गया है. गौरतलब है कि दो दिन लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से चार या इससे अधिक डिग्री तक कम होने की स्थिति में मौसम विभाग की ओर से कोल्ड डे की घोषणा की जाती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से अगले 24 घंटे तक लोगों को कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी गई है. फारबिसगंज में ठंड की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां ठंड की स्थिति पिछले 24 घंटे में और ज्यादा वृद्धि हो गई है. रविवार को भी जिले में भारी ठंड की स्थिति बनी रही. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी में पांच डिग्री सेल्सियस बना रहा.

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में आंशिक सुधार होगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं. भारी ठंड की स्थिति बनी रहेगी. अधिकतम तापमान में आंशिक सुधार रहेगा.सूबे में पूर्वा हवा का प्रभाव है. राज्य भर में हल्का मध्यम कोहरा छाया रहेगा. सूबे में बादलों के छाए रहने की स्थिति से कई जगहों पर धूप नहीं निकल रही है. लगातार मौसम की ऐसी स्थिति बने रहने से अधिकतम पारा सामान्य से काफी नीचे आ गया है. हालांकि अब पारे के इससे नीचे आने के आसार नहीं है.

पिछले 24 घंटे में पटना और गया में दशमलव अंकों में अधिकतम तापमान ऊपर आया है जबकि भागलपुर और पूर्णिया में एक से डेढ़ डिग्री तक पारा ऊपर चढ़ा है. पटना, पूर्णिया और भागलपुर में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई. गया में न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget