एक्सप्लोरर

मुंबई छोड़ने से पहले भोजपुरी में दो शब्द कहकर शिवदीप लांडे ने जीत लिया दिल, यूजर्स कह रहे- बिहार को आपकी जरूरत

मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) फिलहाल मुंबई में पुलिस क्राइम ब्रांच में डीआईजी के पद पर थे. बिहार में उनकी क्या जिम्मेदारी होगी इस पर सबकी नजरें हैं.

Shivdeep Lande Coming Bihar: 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (Shivdeep Lande) ने बिहार में एसटीएफ के एसपी के पद पर काम करते हुए कई इनामी और कुख्यात गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था. अब एक बार फिर वो मुंबई से बिहार आने वाले हैं. दिसंबर में बिहार लौटेंगे और पहले सप्ताह में वो अपना योगदान देंगे. बिहार में शिवदीप लांडे उन गिने चुने आईपीएस अफसरों में से हैं जिन्हें लोग उनके नाम से ही पहचानते हैं. उन्हें उनकी कार्यशैली के लिए जाना जाता है. अपराधियों के बीच उनके नाम का खौफ है. लड़कियां भी इनकी फैन हैं. बिहार आने से पहले शिवदीप लांडे ने भोजपुरी में दो शब्द बोलकर यहां के लोगों का दिल जीत लिया है.

शिवदीप लांडे ने खुद सोशल मीडिया पर बिहार आने को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा, “आज महाराष्ट्र में मेरे कार्यकाल के पांच साल पूरे हुए और बतौर डीआईजी (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड, एटीएस मुंबई) के रूप में मैंने अपना कार्यभार सौंप दिया. मैं अब 'हमार बिहार' में सेवा देने को वापस आ रहा हूं." मालूम हो कि मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी शिवदीप फिलहाल मुंबई में पुलिस क्राइम ब्रांच में डीआईजी के पद पर पोस्टेड थे. इससे पहले वो पटना में सिटी एसपी रहने के अलावा अररिया और रोहतास जिले में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Doctor Wife Murder: रिमझिम हत्याकांड का खुलासा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई हत्या, आरोपी ने उसी से पैसे लेकर दी थी सुपारी

पटना में सिटी एसपी रहने के दौरान शिवदीप लांडे ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ, जाली नोट छापने वालों, नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर तहलका मचा दिया था. एक बार जब व्यवसायी की हत्या के बाद दुकानें बंद थीं, तब उन्होंने अपराधी को बीच सड़क पर पकड़ कर पीटा था. इसके बाद इलाके की सारी दुकानें खुल गई थी. अब पांच साल बाद शराबबंदी कानून को लेकर जारी उथल पुथल के बीच बिहार वापस लौट रहे आईपीएस शिवदीप लांडे को सरकार क्या जिम्मेदारी सौंपेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.  

बिहार के लोगों में खुशी

मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप वामन राव लांडे की बिहार वापसी को लेकर लोगों में बेहद खुशी है. उनके पोस्ट पर बिहार के लोग कमेंट कर अपने-अपने जिले में आने के लिए कह रहे हैं. कोई उन्हें पूर्णिया बुला रहा तो कोई बेगूसराय. एक यूजर ने लिखा, “जरूरत है अभी बिहार को आपके जैसे पुलिस की अभी जो है सबके सब निकम्मे हैं जिस वजह से स्मैक जैसा नशा से लेकर क्राइम हद से ज्यादा बढ़ा हुआ है.”

यह भी पढ़ें- Bihar News: भू-अर्जन पदाधिकारी के 'महल' में छापा, सोने की कलम समेत 61 लाख के गहने बरामद, कैश की गिनती में छूटे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget