एक्सप्लोरर

Bihar Polls: शरद यादव की बेटी और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

बुधवार को शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गईं. उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे भी चुनाव लड़ सकते हैं.

पटना: बिहार विधान सभा चुनाव में अब दो दिग्गज नेताओं के बच्चे पहली बार किस्मत आजमाने निकले हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा तो शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव दोनों ही पहली बार चुनाव लड़ेंगे. लव सिन्हा के बारे में कहा जा रहा है कि वह पटना के बांकीपुर सीट से जबकि सुभाषिनी मधेपुरा के बिहारीगंज से चुनाव लड़ सकती हैं.

कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे या शरद यादव की बेटी अगर चुनाव लड़ते हैं तो इसमें बुराई क्या है? उनके पिता सियासी रहे और शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे उनके साथ चुनाव में लगातार काम करते रहे हैं. शरद यादव की बेटी एक समाजिक कार्यकर्ता हैं. बेहतर काम करती हैं. उनके पिता का राजनीतिक जीवन बहुत बड़ा रहा है. जब भी फासीवाद का चढ़ाव हुआ है, शरद यादव ने ऐसी ताकतों से लड़ने का काम किया है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कई बड़े परिवार के लोग चुनावी मैदान में आते हैं तो उन्हें उनके पिता के नाम से जाना जाता है. लेकिन अपने काम और संघर्ष से वे खुद को स्थापित करते हैं. तेजस्वी यादव के बारे में भी यही कहा गया कि वो लालू यादव के बेटे हैं. लेकिन तेजस्वी ने खुद को साबित किया. वो एक कुशल नेतृत्वकर्ता हैं. उप मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बेहतर काम किया है. कल वो मुख्यमंत्री के रूप में भी बेहतर काम करेंगे.

कांग्रेस पर वंशवाद के आरोपों पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट देखे तो पता चलेगा कि वंशवाद कहां है?  दुष्यंत चौटाला को किसने माना है? आज अनुराग ठाकुर किसके पुत्र हैं? उनके पिता को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वो क्यों नाराज हो गए? ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे यहां थे तो वंशवाद था, आज वो बीजेपी में जाकर कार्यकर्ता हो गए, ये कैसी गंगोत्री है कि दूसरी जगह है तो आलोचना करते हैं और बीजेपी में  गए तो समालोचना की बात होती है?

राजेश राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है लेकिन चुनाव में कई बार बड़े चेहरे का अपना महत्व होता है. इसका हमें बड़ा फायदा होगा शरद यादव बिहार के ही नहीं सम्पूर्ण देश के एक बेहतर नेता रहे हैं.

जनता क्या कहती है?

अगम कुमार नाम के एक युवा वोटर ने लव सिन्हा से जुड़े सवाल पर कहा कि कभी ये नाम तक नहीं सुना है. उन्होंने कहा कि आज तक उनका चेहरा नहीं देखा. वहीं राजवी सौरभ नाम के भी कहा कि लव सिन्हा को पहचानने की बात तो दूर आज तक हमने उनको कभी देखा ही नहीं. कांग्रेस के तरफ से वह प्रत्याशी बनकर आ रहे हैं तो ऐसे प्रत्याशियों से भगवान बचाएं.

Bihar Polls: कन्हैया कुमार बोले- 'हेडलाइन मैनेजमेंट' करके मुद्दों से ध्यान भटका रहा NDA, विपक्ष तय करे अपना एजेंडा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget