एक्सप्लोरर

Bihar Polls: कन्हैया कुमार बोले- 'हेडलाइन मैनेजमेंट' करके मुद्दों से ध्यान भटका रहा NDA, विपक्ष तय करे अपना एजेंडा

कन्हैया ने कहा कि आज सत्ता पक्ष एजेंडा तय कर रहा है, विपक्ष उस पर प्रतिक्रिया दे रहा है और बिहार चुनाव में भी यही चल रहा है.

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर चुटकी लेते हुए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य से राज्य में 15 साल पहले जो मुद्दे प्रासंगिक थे, वे मुद्दे आज भी बने हुए हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन 'हेडलाइन मैनेजमेंट' कर जनता के असली मुद्दों और बुनियादी सवालों से ध्यान बांटने में लगा है. उन्होंने कहा कि आज सत्ता पक्ष एजेंडा तय कर रहा है, विपक्ष उस पर प्रतिक्रिया दे रहा है और बिहार चुनाव में भी यही चल रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपना एजेंडा तय करना चाहिए.

गौरतलब है कि भाकपा राज्य विधानसभा चुनाव में विपक्षी आरजेडी नीत महागठबंधन का हिस्सा है. भाकपा राज्य में सीटों के बंटवारे के तहत छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कन्हैया कुमार ने 2019 का लोकसभा चुनाव बेगूसराय से लड़ा था. हालांकि वे भाजपा नेता गिरिराज सिंह से पराजित हो गए थे. कन्हैया कुमार फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उनका नाम भाकपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है और इन दिनों वे प्रचार अभियान के तहत बिहार आए हुए हैं.

कन्हैया कुमार ने कहा, ''राष्ट्रीय स्तर या राज्य स्तर पर आम लोगों के बुनियादी सवालों के आधार पर ही गठबंधन बनने चाहिए. लेकिन बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की स्थिति यह है कि कौन सा दल किसके साथ है और कौन किसके खिलाफ हैं....यह पता ही नहीं चलता. बिहार में एनडीए गठबंधन के दल 'कोना-कोना' खेल रहे हैं. '' उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव से पहले एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही है. लोजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व के खिलाफ है लेकिन उसका रूख भाजपा विरोधी नहीं है.

'हेडलाइन मैनेजमेंट' करके मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा- कन्हैया कुमार

जदयू-भाजपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, '' 'हेडलाइन मैनेजमेंट' करके जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है. चाहे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार का सवाल हो अथवा रोजी-रोटी-कपड़ा-मकान का विषय हो या किसी भी जाति के आत्मसम्मान का सवाल हो.. न इनका समाधान निकला और न चर्चा हो रही है.''

भाकपा नेता ने कहा ''आज सत्ता पक्ष एजेंडा तय कर रहा है और विपक्ष उस पर प्रतिक्रिया दे रहा है. आज यही वास्तविकता है जबकि विपक्ष को अपना एजेंडा तय करना चाहिए था.'' जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''बिहार में इस चुनाव में भी यही चल रहा है.'' बिहार में एनडीए गठबंधन पर अंतर्द्वंद्व से घिरे होने का आरोप लगाते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि राजद, कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन इस विषय पर केंद्रित है कि राज्य में जो सरकार है, उसे हटाना है.

जो मुद्दे 15 साल पहले थे, वे मुद्दे आज भी बने हुए हैं- कन्हैया

नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा देने का वादा पूरा नहीं हुआ, एक लाख करोड़ रूपये से अधिक के पैकेज को लागू नहीं किया गया तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सवालों का समाधान नहीं निकला. नीतीश कुमार सरकार पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ''जो मुद्दे 15 साल पहले थे, वे मुद्दे आज भी बने हुए हैं. ''

भाकपा नेता ने कहा कि बिहार में बदलाव चाहने वाले दल एक तरफ हैं और पुरानी व्यवस्था कायम रखने वाले दल दूसरी तरफ हैं और जनता को बदलाव के पक्ष में मतदान करना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि महागठबंधन के नेता के रूप में तेजस्वी यादव क्या उन्हें स्वीकार्य हैं, कन्हैया कुमार ने कहा, ''यहां नेता नहीं बल्कि नीति का सवाल है, तेजस्वी यादव प्रतिपक्ष के नेता है और राजद महागठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल है. तो वे (तेजस्वी) उस गठबंधन के नेता होंगे ही, इस पर कहां कोई सवाल है.'' उन्होंने कहा ''हम नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री तो वही हैं.''

केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2019 तक, भाजपा के घोषणापत्र में बदलाव के अनेक वादे किये गए लेकिन वे पूरे नहीं हुए. उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार नहीं दिये गए, भ्रष्टाचार नहीं रूका और बदलाव के नाम पर पुरानी जर्जर व्यवस्था को ही आगे बढ़ाया गया.

यह भी पढ़ें- 'बिहार में का बा' पर छिड़ा सियासी वार, भाजपा बोले विकास, राजद कहे विनाश... जानें पूरा मामला Exclusive: बीजेपी कार्यकर्ताओं का 'दिल जीतने' के लिए सासाराम में जेडीयू उम्मीदवार का '370 कार्ड'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget