एक्सप्लोरर

नीतीश कैबिनेट में शाहनवाज हुसैन की एंट्री तय, BJP-JDU के इन नेताओं को भी मिल सकती है जगह

मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 13 है. विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन भर चुके शाहनवाज हुसैन का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.

पटना: बिहार की सत्ता पर फिर से काबिज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज हो गई है. नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार इस महीने तय माना जा रहा है. इस बीच, एनडीए में इसे लेकर सहमति बनाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार जहां दिग्गजों के पत्ता कटने की संभावना है वहीं युवाओं को तरजीह मिलने के आसार हैं. इस दौरान माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू दोनों दल मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेंगे.

मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की बात करें तो उनकी संख्या 13 है. बिहार में 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी कोटे से 12 या 13 मंत्री और इसमें शामिल हो सकते हैं. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार ने 14 मंत्रियों के साथ शपथ लेकर मंत्रिमंडल का गठन किया था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप के कारण बाद में मेवालाल चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए में पेंच फंसता रहा, लेकिन सूत्रों का दावा है कि अब पेंच सुलझा लिया गया है.

जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया जाएगा- नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दो दिन पूर्व इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा था कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद प्रारंभ है. मंत्रिमंडल विस्तार में तय है कि एनडीए के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेताओं को इस विस्तार में जगह नहीं मिलेगी. बीजेपी के रणनीतिकार इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले अपने कोटे के मंत्रियों की पूरी समीक्षा कर रहे हैं. सभी समीकरण को ध्यान में रखकर फाइनल सूची तैयार की जा रही है.

शाहनवाज हुसैन का मंत्री बनना लगभग तय

बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में भी बीजेपी की तरफ से नए चेहरे रहने की उम्मीद है. अधिकांश दिग्गजों का पत्ता साफ होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में शीर्ष नेताओं की बातचीत में बीजेपी कोटे के मंत्रियों की सूची पर बुधवार को मुहर लग जाएगी. सूत्रों का कहना है कि विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन भर चुके शाहनवाज हुसैन का मंत्री बनना तय माना जा रहा है, वहीं सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार ऋषि मंत्री बनने की दौड़ में आगे चल रहे हैं. बीजेपी सीमांचल और मिथिलांचल को अपने कोटे में ज्यादा स्थाान दे सकती है.

जेडीयू कोटे से हो सकते हैं ये मंत्री

इधर, जेडीयू की मानें तो मदन सहनी, बीमा भारती, दामोदर रावत को मंत्री पद मिल सकता है. इसके अलावा नीतीश मंत्रिमंडल में श्रवण कुमार, सुनील कुमार और महेश्वर हजारी के भी शामिल होने की संभावना है. बहरहाल, इतना तय है कि मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बीजेपी और जेडीयू अपना क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करेंगे. बीजेपी इस बार एनडीए में सबसे अधिक सीट लाकर बड़ी भूमिका में है, ऐसे में वह कोई भी क्षेत्र छोड़ने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें-

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी दरभंगा की पायलट बेटी भावना कंठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget