एक्सप्लोरर

'लालू यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया, जनता…', शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

Shahnawaz Hussain: लालू यादव पर बीजेपी नेता ने निशाना साधा है. कहा है कि जो लोग बाबा साहेब से प्यार करते हैं, वे इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Shahnawaz Hussain on Lalu Yadav: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार (15 जून, 2025) को कहा कि अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया, जिसे बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी. शाहनवाज हुसैन आईएएनएस से बात कर रहे थे. 

उन्होंने कहा, "राजद के मन में बाबा साहेब के प्रति कोई सम्मान नहीं है. जन्मदिन लालू प्रसाद यादव का था और अपमान बाबा साहेब का हुआ. बिहार की जनता अगले विधानसभा चुनाव में इसका बदला लेगी. जो लोग बाबा साहेब से प्यार करते हैं, वे इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे."

मनोज झा पर भी किया हमला

आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने देश के लिए एक नए स्वतंत्रता आंदोलन की मांग की है. इस पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने मनोज झा पर हमला किया. कहा कि लालू प्रसाद यादव किससे स्वतंत्र होना चाहते हैं, ये मनोज झा बताएं. मनोज झा राज्यसभा के सांसद हैं, पढ़े-लिखे आदमी हैं, प्रोफेसर हैं, उन्हें किससे आजादी चाहिए?

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. दुनिया में इसका डंका बज रहा है. परमाणु संपन्न पाकिस्तान में घुसकर मारने वाला देश है यह. जी-7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष तौर पर बुलाया गया है. यह देश के बढ़ते कद का प्रतीक है. इतना सब हो रहा है, और मनोज झा को आजादी का अलग आंदोलन चाहिए. उन्हें किससे आजादी चाहिए?"

बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन मनाया था. इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लालू यादव कुर्सी पर बैठे हैं और उनके सामने एक दूसरी कुर्सी है जिस पर उन्होंने अपने पैर रखे हैं. उसी समय एक समर्थक अंबेडकर की तस्वीर लेकर आता है और पास में खड़ा होकर फोटो खिंचवाता है. वीडियो के वायरल होते ही आरजेडी और लालू यादव को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव ने खिलाई मिठाई, बोले- 'बिहार में पहली बार अति पिछड़ा वर्ग…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget