एक्सप्लोरर

मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव ने खिलाई मिठाई, बोले- 'बिहार में पहली बार अति पिछड़ा वर्ग…'

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि देश में आरजेडी ही ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया है. हम वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते हैं.

Tejashwi Yadav News: जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) के बाद अब मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) को आरजेडी (RJD) का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. निर्विरोध चुने जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल को मिठाई खिलाकर बधाई दी. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में किसी भी पार्टी की ओर से पहली बार अति पिछड़ा वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

तेजस्वी यादव ने सोमवार (16 जून, 2025) की सुबह फेसबुक अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय श्री मंगनी लाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है. सर्वप्रथम किसी अति पिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है."

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है. हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते हैं. हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि श्री मंगनी लाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई ऊंचाइयों को छुएगा."

'जगदानंद सिंह के कार्यकाल को किया जाएगा याद'

जगदानंद सिंह को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, "निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा. उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है."

दूसरी ओर रविवार को अपने आवास पर तेजस्वी यादव ने आदिवासी एवं बहुजन समाज के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की. इसमें एससी/एसटी और ओबीसी/ईबीसी वर्गों की समस्या, समाधान और अपेक्षाओं के बारे में विस्तृत विमर्श किया गया. 30 जून को "हूल क्रांति दिवस" कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया.

यह भी पढ़ें- 5 बड़े पंडाल… आधुनिक मेटल डिटेक्टर से जांच, PM मोदी के बिहार दौरे की ऐसे हो रही तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget