एक्सप्लोरर

Amrit Bharat: बिहार को मिलने जा रही दूसरी 'अमृत भारत' की सौगात, सहरसा से मुंबई जाने में होगी सहूलियत

Amrit Bharat: यह ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ सकती है. 1,000 किलोमीटर की यात्रा के लिए टिकट की कीमत करीब 450 रुपये होगी.

Amrit Bharat: बिहार को एक और 'अमृत भारत' की सौगात मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 24 अप्रैल को बिहार के सहरसा और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच गैर वातानुकूलित अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. रेलवे बोर्ड ने सोमवार (21 अप्रैल, 2025) को यह जानकारी दी. 

फिलहाल अमृत भारत ट्रेनें दो मार्ग पर चलाई जा रही हैं. पहली ट्रेन दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार मार्ग पर बिहार को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ती है और दूसरी ट्रेन मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया मार्ग पर चलती है, जो पश्चिम बंगाल को कर्नाटक से जोड़ती है. 

रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया, “सहरसा-मधुबनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सेवा तीसरा मार्ग है और बिहार के लिए दूसरा मार्ग है जिस पर अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी (24 अप्रैल को) करेंगे. इस मार्ग पर अन्य महत्वपूर्ण स्टेशन हाजीपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भुसावल हैं."

1,000 किलोमीटर के लिए देने होंगे 450 रुपये

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ सकती है. खास तौर पर मध्यम वर्ग और अंत्योदय (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्गों के लिए तैयार की गई यह सेवा जेब पर भारी नहीं पड़ेगी और 1,000 किलोमीटर की यात्रा के लिए टिकट की कीमत करीब 450 रुपये होगी. दिलीप कुमार ने बताया, 'अमृत भारत 2.0 ट्रेनें आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्टरी) में निर्मित की गई हैं और इनमें पुश-एंड-पुल तकनीक है, जिसका अर्थ है कि इनमें दोनों छोर पर इंजन हैं."

'नमो भारत' की भी मिलने जा रही सौगात

बता दें कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुर आएंगे तो उस दिन 'नमो भारत' का भी उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन पटना से मोकामा होते हुए दरभंगा, मधुबनी और जयनगर तक जाएगी. इस ट्रेन को सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा. नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन शुक्रवार को पटना से एवं शनिवार को जयनगर से नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- बिहार में करिए 'नमो भारत एक्सप्रेस' से यात्रा, PM मोदी करेंगे 'वंदे मेट्रो' का शुभारंभ, क्या होगा रूट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget