एक्सप्लोरर

बिहार में करिए 'नमो भारत एक्सप्रेस' से यात्रा, PM मोदी करेंगे 'वंदे मेट्रो' का शुभारंभ, क्या होगा रूट?

Namo Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार आने वाले हैं. मधुबनी के झंझारपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम है. उसी दिन इस अत्याधुनिक ट्रेन को वे झंडी दिखाएंगे.

Vande Metro News: बिहार के यात्री वंदे मेट्रो (नमो भारत एक्सप्रेस) का आनंद ले सकेंगे. बीते रविवार (20 अप्रैल) को इस ट्रेन की रैक दानापुर मंडल के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स रेलवे यार्ड में पहुंच गई है. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 24 अप्रैल को बिहार आएंगे तो इसका शुभारंभ करेंगे. उस दिन मधुबनी के झंझारपुर में पीएम मोदी का कार्यक्रम है. उसी दिन वे इस अत्याधुनिक ट्रेन को झंडी दिखाएंगे.

रूट की बात करे तो यह ट्रेन पटना से मोकामा होते हुए दरभंगा, मधुबनी और जयनगर तक जाएगी. इस ट्रेन की यात्रा अन्य ट्रेनों से काफी सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगी. फिलहाल यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और गुजरात में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है. पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इस ट्रेन के सफल ट्रायल को लेकर लोको पायलट समेत अन्य रेलवे कर्मियों की टीम का गठन कर लिया गया है. 

क्या है इस ट्रेन की खासियत?

'नमो भारत ट्रेन' को गति के लिए डिजाइन किया गया है. कुछ मार्गों पर इसकी अधिकतम डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है जबकि परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. औसत गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसकी गति को लेकर इसे नमो भारत रैपिड रेल भी कहा जा रहा है।

ट्रेन में लगाए गए दो तरह के कोच

नमो भारत रैपिड रेल भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन होगी. इस ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो तरह के कोच लगाए गए हैं. इस ट्रेन में आपको विमान जैसी सुविधाएं मिलेंगी. ट्रेन को फ्रांसीसी रोलिंग स्टॉक निर्माता एल्सटॉम ने हैदराबाद एवं तेलंगाना में अपने इंजीनियरिंग केंद्र में तैयार किया है.

क्या होगा नमो भारत का समय?

समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव का कहना है कि यह ट्रेन सप्ताह के छह दिन चलेगी. जयनगर से 24 अप्रैल की सुबह 5 बजे खुलेगी जो मधुबनी-सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा होते हुए 10:30 बजे पटना पहुंचेगी. नमो भारत रैपिड रेल पटना से शाम 6 बजे खुलेगी जो मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी होते हुए रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी. नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन शुक्रवार को पटना से एवं शनिवार को जयनगर से नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- Supaul Murder: सुपौल में लूट के दौरान शख्स की हत्या, मौत के बाद बवाल, उग्र भीड़ का पुलिस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget