एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास पांच, BJP को कितने मिले?

Nitish Cabinet News: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मामला अब सुलझता दिख रहा है. जेडीयू, 'हम' और बीजेपी के बीच सीट बंटवारा को लेकर घोषणा हुई है.

पटना: बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा (Bihar Cabinet Portfolio) हो गया है. सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने अपने पास कुल 5 मंत्रालय रखे हैं जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को 9-9 विभाग दिया गया है. इस सीट बंटवारे में बीजेपी के पास 23 विभाग रहेगा. 19 विभाग जेडीयू के पास, दो विभाग 'हम' के पास और एक विभाग निर्दलीय विधायक के पास रहेगा. बता दें कि 28 जनवरी को सीएम नीतीश के साथ 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

सीएम नीतीश के पास रहेगा गृह विभाग

गृह विभाग सीएम नीतीश के पास ही रहेगा. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, स्वास्थ्य, नगर विकास व आवास, उद्योग जैसे अहम विभाग मिले. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व व भूमि सुधार, खान एवं भूतत्व विभाग जैसे अहम विभाग मिले. नीतीश के करीबी जेडीयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी को शिक्षा विभाग मिला. साथ में संसदीय कार्य मंत्री भी बने रहेंगे. पहले की तरह उर्जा विभाग जेडीयू के पास रहेगा. उर्जा के साथ-साथ ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक विभाग भी विजेंदर यादव को मिला.

मंत्री प्रेम कुमार को मिला 5 मंत्रालय

बीजेपी से मंत्री प्रेम कुमार को पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता विभाग, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन, पर्यटन समेत कुल 5 मंत्रालय मिला. जेडीयू से मंत्री श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास समाज कल्याण खाद्य मंत्रालय मिला. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी विभाग मिला. निर्देलीय विधायक सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी तकनीकी शिक्षा विभाग दिया गया है. वहीं, गृह विभाग को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही थी, लेकिन गृह विभाग सीएम नीतीश के पास ही रहेगा. बता दें कि इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे वाली फाइल राज्यपाल को भेज दी है. राज्यपाल की मुहर लगने के बाद कैबिनेट सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. 

ये भी पढे़ं: BJP Reaction: क्या मंत्रिमंडल विस्तार में कोई पेंच फंसा है? मंत्री प्रेम कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget