एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच मंत्री संतोष सुमन ने दे दिया इस्तीफा? मांझी के बेटे ने कहा- 'मुझे सत्ता से...'

Santosh Kumar Suman: मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता. एक्स पर पोस्ट किया, लिखा, आपका आशीर्वाद काफी है.

पटना: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने नई सरकार बना ली है, लेकिन हलचल अभी भी तेज है. एक तरफ जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि मंत्री संतोष सुमन (Santosh Suman) ने इस्तीफा दे दिया है. इस पर अब खुद जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने रविवार (4 फरवरी) को बयान दिया और इसका खंडन किया.

संतोष सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बयान जारी किया और कहा कि वह एनडीए के साथ ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार की परवाह है. उन्होंने इस्तीफे की खबर को निराधार बताया. जैसे ही इस्तीफे की खबर फैली तो सियासी गलियारे में बेचैनी बढ़ गई. इसके बाद जाकर मंत्री संतोष कुमार ने इसे स्पष्ट किया है.

'किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं'

संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर लिखा, "मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल निराधार है. मैं एनडीए के साथ था, हूं और रहूंगा. किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं है. लोभ, लालच, प्रलोभन की राजनीति को मैं चिमटे से भी नहीं छू सकता. मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है. आपका आशीर्वाद काफी है. कुर्सी तो आनी जानी है."

बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए और सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को सीएम बनने का ऑफर दिया है. उन्हें फोन भी किया गया है. ऐसे में कयास भी लगाए जा रहे थे कि दो मंत्री पद ना मिलने से जीतन राम मांझी नाराज हैं और संतोष सुमन इस्तीफा दे रहे हैं. इन्हीं सारी अटकलों और चर्चाओं के बाद संतोष सुमन ने एक्स पर पोस्ट कर इसे अफवाह करार दिया.

यह भी पढ़ें- 'पहले फ्लोर टेस्ट में बचा लें सरकार', सम्राट चौधरी को RJD ने दिया 'चैलेंज', कांग्रेस ने भी ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget