एक्सप्लोरर

'पहले फ्लोर टेस्ट में बचा लें सरकार', सम्राट चौधरी को RJD ने दिया 'चैलेंज', कांग्रेस ने भी ली चुटकी

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने कहा है कि वह सारी फाइलें खोलेंगे. उन्होंने तेजस्वी यादव के 'खेल' करने वाले बयान पर भी तंज कसा है. इस पर अब आरजेडी ने पलटवार किया है.

पटना: बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेगी. इससे पहले खूब बयानबाजी हो रही है. बिहार में हलचल भी दिख रही है. एक तरफ जहां बीजेपी से उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार (4 फरवरी) को दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की तो वहीं दूसरी ओर बिहार कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया. दिल्ली में दिए गए सम्राट चौधरी के एक बयान पर अब आरजेडी और कांग्रेस ने हमला बोला है.  

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सम्राट चौधरी को चैलेंज देते हुए कहा है कि पहले 12 तारीख को फ्लोर टेस्ट में अपनी सरकार बचा लें. उसके बाद ही ज्ञान दें. तेजस्वी यादव ने जो एलान किया है वो ऐसा खेला होगा कि कौन खिलौना से खेलेगा और कौन आग से खेलेगा ये पता चल जाएगा.

'2024 में बदलेगी सरकार तो...'

सम्राट चौधरी के बयान पर कि सारी फाइलें खुलेंगी. इस पर कांग्रेस ने भी चुटकी ली. कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने सही कहा है कि सारी फाइलें खुलेंगी. 2024 में सरकार बदलेगी तो फाइलें खुलेंगी. राफेल घोटाले की फाइल भी खुलेगी. नरेंद्र मोदी और अमित शाह सारे के सारे जेल में होंगे.

इस मामले में जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में किसी विभाग में गड़बड़ी हो और कार्रवाई न हो ऐसा संभव नहीं है. आने वाले समय में अगर अलग-अलग विभाग की समीक्षा की बात होती है तो इसमें आपत्ति कहां है. अगर कोई गड़बड़ी होगी जिनकी भी जवाबदेही होगी उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सम्राट चौधरी ने क्या कहा है?

बता दें कि दिल्ली में सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में रविवार को कहा था कि वह सारी फाइलें खोलेंगे. उन्होंने कहा, "जितने भी लोग ये सरकार में थे वो सब ठेकेदार वाले सरकार थे. सबका इलाज होगा. ये बालू माफिया से जुड़े लोग हैं. शराब माफिया से जुड़े लोग हैं. एक-एक व्यक्ति की जांच होगी. लालू यादव के बेटे (तेजस्वी यादव) जो बोल रहे हैं न कि खेला होगा तो खेला के लिए हमलोग खिलौना जरूर देंगे."

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव नहीं गए हैदराबाद, बताई वजह, जानें क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, पार्टी बोली- एक्शन लेंगे
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
बिहार में राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
लखनऊ के The Centrum में आज सजेगा कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन, देखिए VIP मेहमानों की पूरी लिस्ट
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget