एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश को लेकर केसी त्यागी के बयान से मच गया था सियासी भूचाल, अब संजय झा क्या बोल गए?

Sanjay Jha Statement: 'इंडिया' गठबंधन की ओर से पीएम ऑफर वाले केसी त्यागी के बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है. वहीं, इस बयान पर अब पार्टी नेता संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है.

Nitish Kumar News: जेडीयू के सांसद एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी समझे जाने वाले संजय झा ने शनिवार को अपनी पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी के इस दावे को खारिज कर दिया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कुमार को प्रधानमंत्री पद की पेशकश की थी.

इससे पहले त्यागी के इस दावे को लेकर राजनीतिक हलचल उत्पन्न हो गई थी कि नीतीश कुमार को भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर प्रधानमंत्री पद की पेशकश की गई थी. त्यागी ने कहा कि हालांकि जेडीयू ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन दिया.

केसी त्यागी के बयान पर संजय झा की प्रतिक्रिया

त्यागी के बयान के कुछ घंटे बाद संजय झा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि 'हमारी पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है. न ही मुख्यमंत्री को इस बारे में कोई जानकारी है. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं. हमारी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है.'

झा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में कुमार ने स्पष्ट रूप से मोदी का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूर्व गठबंधन था, जिसने बिहार में 40 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की. बता दें कि केसी त्यागी ने कहा है कि जो लोग नीतीश कुमार को अपने गठबंधन का संयोजक नहीं बनाना चाहते थे, उन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की पेशकश की, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. वहीं, केसी त्यागी के बयान के बाद काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. विपक्ष के कई नेताओं ने इसे गलत बताया है. कहा कि ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया है.

ये भी पढे़ं: PM Modi Cabinet: बिहार के नेताओं के फोन की बजने लगी घंटी, चिराग सहित मोदी कैबिनेट में कौन-कौन होंगे शामिल? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget