एक्सप्लोरर

CM Nitish Security Breach: CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक को संजय झा ने बताया दुखद, कहा- शुक्र है कोई बड़ी घटना नहीं हुई

जेडीयू नेता ने कहा, " हमलावर विक्षिप्त युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, तो मुख्यमंत्री ने उसकी पिटाई नहीं करने, समस्या को समझ कर समाधान करने और उसकी चिकित्सा में सहयोग करने का निर्देश दिया."

पटना: बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर रविवार को हुए हमले पर नेताओं की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री के करीबी नेता और सूबे के जल संसाधन मंत्री संजय झा (Sanjay Jha) ने पूरी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मंत्री ने कहा, " यह सीएम नीतीश कुमार का जनता के प्रति अगाध स्नेह ही है कि रविवार की छुट्टी और भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र के बख्तियारपुर विधानसभा में यात्रा की और पुराने साथियों, कार्यकर्ताओं सहित 50 हजार से अधिक लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना." 

मुख्यमंत्री के साथ हो सकता था कुछ भी

मंत्री ने कहा, "  मुख्यमंत्री की जनसंपर्क यात्रा के दौरान कल उनके साथ था. बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र, जो सीएम की जन्मस्थली भी है, में यात्रा के दौरान हरेक गांव में जिस तरह हजारों लोग उत्साह और ढोल-बाजे के साथ अपने प्रिय जननेता के स्वागत के लिए खड़े मिले, वह अविस्मरणीय है. इस दौरान सीएम जब बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, एक विक्षिप्त युवक ने हमले का प्रयास किया. उसके पास हथियार होता तो कुछ भी हो सकता था. शुक्र है, भगवान और जनता के आशीर्वाद से कोई दुर्घटना नहीं हुई."

Bomb Blast Lakhisarai: बिहार के लखीसराय में हुआ ब्लास्ट, बच्चे समेत कई लोग जख्मी, घर में होनी थी शादी

जेडीयू नेता ने कहा, " हमलावर विक्षिप्त युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, तो मुख्यमंत्री ने उसकी पिटाई नहीं करने, समस्या को समझ कर समाधान करने और उसकी चिकित्सा में सहयोग करने का निर्देश दिया. इसके बाद भी उनका कार्यक्रम जारी रहा. हमले का ऐसा कोई भी प्रयास कायराना और निंदनीय है." 

जानें क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि बख्तियारपुर के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी पं. शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान रविवार को एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा घेरे में घुसकर मुख्यमंत्री पर हमले का प्रयास किया गया था, जिसे पकड़ लिया गया था. प्रारंभिक जांच में पाया गया था कि उक्त व्यक्ति का नाम शंकर कुमार वर्मा उर्फ छोटू है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और उसकी समस्या को समझकर समाधान करने व उसकी चिकित्सा में जरूरी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें -

Kashmir Files: बिहार विधानसभा में कश्मीर फाइल्स के टिकट को विपक्ष के विधायकों ने फाड़ा, कहा- RSS का एजेंडा ना थोपे BJP

Nalanda News: मोबिल के डिब्बे को खोला तो चौंक उठी पुलिस, तस्करों ने लगाया था गजब का दिमाग, फटी रह गईं आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget