एक्सप्लोरर

Kashmir Files: बिहार विधानसभा में कश्मीर फाइल्स के टिकट को विपक्ष के विधायकों ने फाड़ा, कहा- RSS का एजेंडा ना थोपे BJP

फिल्म कश्मीर फाइल्स बिहार में टैक्स फ्री हो चुकी है. आज सोमवार को पटना के एक सिनेमा हॉल में विधायक, विधान पार्षदों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया गया है.

पटनाः आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के विधायकों ने सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. आरजेडी विधायक ललित यादव ने कहा कि वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद (Tarkishore Prasad) की तरफ से सभी पार्टी के विधायकों व विधान पार्षदों को आज पटना में 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है. बीजेपी ऐसा कर विधानसभा पर जबरदस्ती अपना और आरएसएस का एजेंडा थोप रही है. 

'होता रहेगा कश्मीर फाइल्स का विरोध'
ललित यादव ने कहा कि हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे. इस फिल्म के जरिए बीजेपी दंगा फैलाना चाहती है. यह फिल्म आरजेडी और लेफ्ट के विधायक या विधान पार्षद देखने नहीं जाएंगे. वहीं आरजेडी के ही विधायक अनिल सहनी (Anil Sahani) ने कहा कि यह फिल्म समाज में तनाव फैला रही. इसपर रोक लगे. आरजेडी विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि इस फिल्म का विरोध हम लोग करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहारः सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक पर RJD ने की डीजीपी को हटाने की मांग, JDU ने 7 शब्दों में पलटकर दे दिया ये जवाब

फिल्म देखने के लिए दिया गया था टिकट
इधर, सीपीआईएमएल (CPIML) विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि विधानसभा का भगवाकरण नहीं होने देंगे. कश्मीर फाइल्स बनी है तो गुजरात दंगा पर भी फिल्म बने. बिहार में हुए लक्ष्मणपुर बाथे, शंकर बिगहा नरसंहार पर भी फिल्म बने. वाम दल, आरजेडी के विधायक या विधान पार्षद यह फिल्म देखने नहीं जाएंगे. विपक्षी विधायकों ने फिल्म के टिकट को भी फाड़ दिया. फिल्म देखने के लिए उन्हें टिकट दिया गया था. 

बता दें कि यह फिल्म (कश्मीर फाइल्स) बिहार में टैक्स फ्री हो चुकी है. पूरे देशभर में फिल्म सुपरहिट हुई है लेकिन फिल्म विवादों में भी घिर गई है. कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा और उनके पलायन पर यह फिल्म बनी है. आज सोमवार को पटना के एक सिनेमा हॉल में विधायक, विधान पार्षदों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी का बीजेपी पर हमला, 'जब साथ थे तो अतिपिछड़ा का नेता और राम थे आज रावण हो गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget