एक्सप्लोरर

Watch: बिहार के गया में बालू माफिया का पुलिस पर हमला, फंसाने के लिए जबरन रिश्वत देकर बनाया वीडियो

Gaya Sand Mafia News: रविवार 26 मार्च का मामला है. पुलिस ने इस मामले में तीन माफिया को गिरफ्तार किया है. पैसा देने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गया: जिले के बेलागंज थाना (Belaganj Police Station) क्षेत्र के दलेलचक गांव के नजदीक फल्गु नदी से अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार (26 मार्च) को छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू का अवैध खनन (Illegal Mining) में लगे जेसीबी मशीन (JCB Machine) को जब्त कर लिया. जेसीबी को जब्त होता देख बालू माफिया का मजमा लग गया और फिर वे जेसीबी को छुड़ाकर ले गए.  

पुलिस के हाथ में जबरन थमाया पैसा

लोगों ने पुलिस बल को घेरकर हाथापाई शुरू कर दी. इसके बाद बालू माफिया पुलिस की ओर से जब्त किए गए जेसीबी मशीन को जबरन छुड़ाकर ले गए. इसके साथ ही बालू माफिया ने पुलिस को फंसाने के लिए जबरन पैसा निकालकर हाथ में देने की कोशिश करने लगा. इस दौरान दूसरा बालू माफिया उसकी वीडियो बना कर यह बताने की कोशिश कर रहा था कि रहा था कि पुलिस पैसा लेने पहुंची थी. बालू माफिया की ओर से बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बालू माफिया की ओर से पुलिस बल को फंसाने के लिए जबरन पैसा हाथ में देते देखा जा रहा है. 

पुलिस ने तीन माफिया को किया गिरफ्तार

पुलिस बल से हाथापाई की सूचना पर एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर विधि व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी करते हुए तीन बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया.

एसएसपी आशीष भारती ने इस संबंध में सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पप्पू कुमार उर्फ शमरेश कुमार, संतोष सिंह और प्रभात कुमार सिन्हा को अवैध खनन और पुलिस के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों पर माइंस एंड मिनरल्स एक्ट और बिहार मिनरल रूरल एक्ट के तहत बेलागंज थानs में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः 'लालू ने शिक्षा और नीतीश ने शिक्षकों को बर्बाद किया', विजय सिन्हा बोले- पहली कैबिनेट में ही दे रहे थे 10 लाख नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget