एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री रहेंगे या प्रदेश अध्यक्ष? बिहार BJP में बड़े बदलाव की तैयारी

Samrat Choudhary: बीजेपी सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बदलने पर भी विचार किया जा रहा है. ऐसे में कई नामों की चर्चा है. पढ़िए पूरी खबर.

Samrat Choudhary News: 2024 के लोकसभा का चुनाव समाप्त हो गया है और बिहार में 40 सीटों में से 30 पर एनडीए की जीत हुई है. लोकसभा चुनाव समाप्त और नतीजे आने के बाद बिहार बीजेपी अब अगले साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इस बीच खबर है कि बिहार बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी है.

बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू है. ऐस में नजर अब सम्राट चौधरी पर है. फिलहाल सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए को सरकार चलाने का जनादेश प्राप्त हुआ था. बाद में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के महागठबंधन में जाने के बाद बीजेपी सरकार से बाहर हो गई थी.

पिछले साल मार्च में सम्राट चौधरी को मिली थी कमान

उस समय बीजेपी के सामने जेडीयू और आरजेडी से एक साथ लड़ने की चुनौती सामने आ गई थी. ऐसे में बीजेपी ने पिछले साल मार्च में सम्राट चौधरी के हाथ में प्रदेश के नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर बड़े कुशवाहा समुदाय को खुश करने की कोशिश की. सम्राट चौधरी के जरिए बीजेपी की नजर कोइरी और कुर्मी वोट बैंक साधने की थी. इसी बीच, प्रदेश की सियासत का गणित बदला और नीतीश कुमार फिर से एनडीए के साथ आ गए. एनडीए की सरकार बनी और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी संगठन में बदलाव कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी, लेकिन चुनाव के बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी है. देखा जाए तो आरजेडी जहां कुशवाहा समाज को साधने की कोशिश में जुटी है, वहीं बीजेपी अपने जातीय समीकरण को दुरुस्त करने को देख रही है.

कई नामों की है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी सभी पहलुओं पर विचार कर रही है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बदलने पर भी विचार किया जा रहा है. ऐसे में कई नामों की चर्चा है. कहा जा रहा है कि बीजेपी सम्राट चौधरी को ही अध्यक्ष बनाए रख कर उपमुख्यमंत्री पद पर बदलाव कर सकती है. हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है. सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीद से बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलने के बाद यह साफ है कि बीजेपी अगले साल होने वाले चुनाव के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. ऐसे में प्रदेश बीजेपी का कोई नया अध्यक्ष मिले तो कोई हैरानी नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi Row: 'यह दर्शाता है कि...', फिलिस्तीन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर क्या बोले ललन सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
बिहार MLC में क्लीन स्वीप का दावा! JDU बोली- 'मतदाता संतुष्ट'
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget