एक्सप्लोरर

'2024 में मोदी युग का अंत...', तेजस्वी यादव के बयान पर मचा सियासी बवाल, निशाने पर लालू परिवार

BJP Attacks on Tejashwi Yadav: बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि ये बरबोले पिता के बरबोले बेटे हैं. यह सिर्फ अपनी बोली से हवा बनाना जानते हैं.

Bihar News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के एक बयान से प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है. तेजस्वी यादव ने अपने एक बयान में कहा था कि 2024 में मोदी युग का अंत हो रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार (30 अप्रैल) को बीजेपी ने पलटवार किया है. लालू परिवार को निशाने पर लिया है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से कहा, "लोकतंत्र में सबको बोलने का हक है. इनके पिताजी कह रहे हैं लोकतंत्र खतरे में हैं. दस साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और विकास के कार्य में लगे हैं. ये लोग भारत को लूटने में लगे हैं. लालू प्रसाद का परिवार सिर्फ अपने लिए जीता है."

विजय सिन्हा ने कहा- 'बरबोले पिता के बरबोले बेटे'

तेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी पलटवार किया. उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि बरबोले पिता के बरबोले बेटे हैं. यह सिर्फ अपनी बोली से हवा बनाना जानते हैं. दो बार उपमुख्यमंत्री रहे लेकिन इन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया. उनके पास कोई भी विजन नहीं है. सिर्फ परिवारवाद की बातें करते हैं.

वहीं दूसरी ओर लालू यादव ने कहा है वह पासी समाज के लिए चिंतित हैं. पासी भाई लोग बहुत परेशानी में हैं. उनकी समस्या से वे भलीभांति परिचित हैं. इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर उनकी सारी समस्याओं को दूर करेंगे. इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री रहते कुछ नहीं किया और अब जब चला चली की बेला आई है तो अपने पुत्र मोह में इस तरह का बातें कर रहे हैं. जनता इनको जान चुकी है.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने बयान दिया है कि बीजेपी और एनडीए ने स्वीकार कर लिया है कि वो चुनाव हार रहे हैं. 2024 में मोदी युग का अंत हो गया है. बीजेपी के नेता अक्सर कहते हैं कि इंडिया गठबंधन में पीएम पद का कोई चेहरा नहीं है. इस पर तेजस्वी ने कहा है कि जब कोई नेता ही नहीं है उनकी नजर में तो ये उनकी सोच है. हम लोग सेवक हैं. वो लोग नेता हैं. ये लोग ऐसे-वैसे नेता नहीं हैं. तानाशाह वाले नेता हैं.

यह भी पढ़ें- Ram Kripal Yadav: 'पाटलिपुत्र में 6 विधानसभा... हम एक भी नहीं जिता पाए', रामकृपाल यादव ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget