एक्सप्लोरर

Ram Kripal Yadav: 'पाटलिपुत्र में 6 विधानसभा... हम एक भी नहीं जिता पाए', रामकृपाल यादव ने क्यों कही ये बात?

Ram Kripal Yadav: रामकृपाल यादव ने दानापुर के तकिया पर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक की. इसी दौरान उन्होंने अफसोस जताया. आरजेडी पर भी उन्होंने निशाना साधा.

Ram Kripal Yadav News: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और सांसद रामकृपाल यादव ने सोमवार (29 अप्रैल) को दानापुर के तकिया पर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक की. इस दौरान रामकृपाल यादव ने लोगों से कहा कि आपका सहयोग में अगर एमएलए होता तो दानापुर की जनता का कुछ और होता. आपके यहां छह विधानसभा क्षेत्र है लेकिन एक भी हम जिता नहीं पाए. कहीं न कहीं कमी तो है. उस कमी पर हमें गौर से विचार करना चाहिए.

अपने भाषण में रामकृपाल यादव ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अब राष्ट्रीय परिवार दल हो गया है. कार्यकर्ताओं से कहा कि हम लोग खजाना लूटने वाले लोग हैं क्या? हम लोग परिवार की चिंता करने वाले लोग हैं क्या? आपके सामने वाला परिवार की चिंता करता है. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी चिंता देश की जनता का करते हैं. हम लोग में कार्यकर्ताओं की फौज है और उनके यहां परिवार की फौज है.

'समाप्त हो गया राष्ट्रीय जनता दल'

राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए रामकृपाल यादव ने कहा, "जिस दल में मैं पहले था वह दल अब बदल गया. सोच बदल गया. विचार बदल गया. अब राष्ट्रीय जनता दल का नाम चेंज करो. राष्ट्रीय जनता दल का नाम अब राष्ट्रीय परिवार दल हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल समाप्त हो गया है."

रामकृपाल यादव ने बैठक में अपने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस तरह वोटर को समझाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस बार पहले की अपेक्षा वोटर्स की संख्या बढ़ी है. हम लोग मजबूती के साथ जनता के पास जाएंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि जनता के बीच में जाएं और उन्हें समझाएं. आप लोगों ने बूथ लेवल तक काम किया है. आप लोग सब कुछ जानते हैं. लोगों को एहसास दिलाएं कि नरेंद्र मोदी ने 400 के पार बोला है तो इसमें आपके एक-एक वोट का महत्व है.

यह भी पढ़ें- Lovely Anand Nomination: 'जंगलराज को जनता भूली नहीं', शिवहर से नामांकन करने के बाद लवली आनंद का RJD पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget