एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सम्राट चौधरी का CM पर तंज, कहा- नीतीश कुमार को टोला संयोजक बनाने की हो रही तैयारी

Bihar News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जाति आधारित गणना को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि किसने रोका है? 24 घंटे के भीतर डेटा रिलीज करें.

पटना: बीजेपी नेताओं ने पटना में रविवार (27 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना. मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे. सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' में महिला सशक्तिकरण की बात की. देश में खेल को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई. इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार पर तंज भी कसा.

'मंडल कमीशन में लालू का कोई योगदान नहीं'

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को टोला का संयोजक बनाने की तैयारी चल रही है. नीतीश कुमार 4-5 गांव के संयोजक बनने वाले हैं. यह हमको पता चला है. लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि जानबूझकर केंद्र सरकार जाति आधारित गणना पर रोक लगाना चाह रही थी. वह नहीं चाहती कि पिछड़े समाज का विकास हो. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मंडल कमीशन में लालू प्रसाद यादव का कोई योगदान नहीं है. बीजेपी के सपोर्ट से मंडल कमीशन आया.

जाति आधारित गणना को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि किसने रोका है? भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि आप 24 घंटे के भीतर डेटा रिलीज करें. लालू यादव तो कुछ हैं नहीं, वह मुखिया भी नहीं बन सकते, लेकिन नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. 24 घंटे में आप डेटा रिलीज करें. यह लोग हम लोगों को जातियों में बांटना चाहते हैं. इसके बावजूद हम कह रहे हैं कि आप सर्वेक्षण की जो रिपोर्ट है उसको जारी करें.

'लालू-नीतीश दोनों अति पिछड़ा और दलित विरोधी'

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोग सरकार में 29 में से 16 मंत्री थे और हम लोगों ने कैबिनेट में पास किया. लालू यादव को सब लोग पहचान चुके हैं. बैकवर्ड के नाम पर सिर्फ अपने और अपने परिवार की राजनीति को आगे बढ़ाते हैं और नीतीश कुमार तो कोई फैक्टर ही नहीं हैं. 15 साल तक लालू यादव मुख्यमंत्री रहे लेकिन किसी को आरक्षण नहीं दिया. लालू-नीतीश दोनों अति पिछड़ा और दलित विरोधी हैं. सवर्ण विरोधी इनका चेहरा तो पूरा देश जान रहा है.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, 'मैं बस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget