एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी कार्य समिति की बैठक में CM नीतीश पर बरसे, कहा- 'ये केंद्र से राशि मांगने नहीं जाते, दिल्ली में...'

Samrat Choudhary News: सम्राट चौधरी इन दिनों सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेरा.

पटना: राजधानी पटना में शनिवार को बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक चल रही है. इस बैठक में बिहार बीजेपी (BJP) के तमाम दिग्गज पहुंचे हुए हैं. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने महागठबंधन सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में हवाई अड्डा नहीं बन पा रहा है तो दोषी कौन है? बिहटा में हवाई अड्डा के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हुई. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) केंद्र सरकार से राशि मांगने कभी नहीं जाते. यह दिल्ली में राजनीति करने जाते हैं. दो पार्टियों का गठबंधन है एक ने 15 साल और दूसरे ने 18 साल बिहार को लूटा है. प्रदेश में लॉ ऑडर फेल है. बिहार में रोज 20-25 हत्याएं हो रहीं हैं. बिहार तभी चलेगा जब डबल इंजन को सरकार बनेगी.

सम्राट चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने किसी को आरक्षण नहीं दिया. खुद अपने परिवार वालों की नौकरी पक्की की. आगे उन्होंने बैठक में पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी किस तरह आगे बढ़े इस पर चर्चा होगी. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा होगी कि राज्य स्तर से मंडल स्तर पर संगठन कैसे मजबूत हो. बूथ जीतेंगे तो हम चुनाव जीतेंगे, बूथ कैसे जीते इस पर चर्चा होगी. बूथ पर जब तक हम अपना काम नहीं करेंगे तो पार्टी मजबूत नहीं होगी. नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल बेमिसाल पर चर्चा करेंगे. हम लोगों को बताना पड़ेगा सरकार ने क्या किया है.

'नीतीश कुमार की सरकार लोगों को वेतन भी नहीं दे पाती'

वहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधान मंत्री नहीं होते तो आज हम मेडिकल सेक्टर में कैसे बढ़ते. देश में 22 जगहों पर एम्स का निर्माण हो रहा है. एक लाख से अधिक बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. वाटर सप्लाई के लिए मोदी सरकार की दी गई राशि को बिहार सरकार ने सीधे नहीं लिया बल्कि घुमा कर लिया. नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती तो बिहार में नीतीश कुमार की सरकार लोगों को वेतन भी नहीं दे पाती. जीएसटी और नोटबंदी नहीं होता तो इतना रिवेन्यू नहीं आता.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अश्विनी चौबे का RJD पर तंज, बोले- 'वंशवाद के कई लोग बुरी तरह फंसे..., नीतीश कुमार भूल जाते हैं कि पीएम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget