एक्सप्लोरर

'नीतीश का खाता नहीं खुलेगा', नालंदा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बोले सम्राट चौधरी, कहा- लालू आए, अब अपराध बढ़ेगा

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने कहा कि 2013 के बाद से नीतीश कुमार सरकार बचाने वाले मुख्यमंत्री रह गए हैं. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि नीतीश चाहें तो 2024 में वह अपनी सीट छोड़ देंगे.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 2024 में नालंदा (Nalanda) से चुनाव लड़ने की अटकलों पर सोमवार (1 मई) को बड़ा बयान दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है. अब नीतीश का खाता नहीं खुलेगा. 2013 के बाद से नीतीश कुमार सरकार बचाने वाले मुख्यमंत्री रह गए हैं. लालू और बीजेपी की कृपा से मुख्यमंत्री बने नीतीश और बीजेपी के खिलाफ लड़ने लगे. नीतीश कुमार डमी मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

वहीं एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर भी हमला बोला. आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर आठ मई को सुनवाई होगी इस पर सम्राट चौधरी ने कहा अपराधियों से सरकार नहीं चल सकती है. लालू प्रसाद यादव की एंट्री अब बिहार में हो चुकी है. अब बिहार में अपराध बढ़ेगा. अपराधी दिखेंगे. माफिया दिखेंगे.

जी कृष्णैया की पत्नी ने दायर की है याचिका

दरअसल, डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन जेल से रिहा हो चुके हैं. आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ जी कृष्णैया की पत्नी उषा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई होगी.

आप लोग चिंता मत कीजिए: सीएम

बता दें कि नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने यह कहा है कि नीतीश कुमार चाहें तो 2024 का लोकसभा चुनाव वह अपने गृह जिला नालंदा से लड़ें. नीतीश कुमार के लिए वह सीट छोड़ देंगे. नीतीश के कारण ही वह नालंदा से तीन बार सांसद बने. कहा था कि नीतीश नालंदा से लड़े तो एक तरफा चुनाव होगा. इस पर नीतीश से जब पत्रकारों ने रविवार (30 अप्रैल) को पूछा कि क्या नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे तो इस पर सीएम ने कहा था कि इसकी चिंता आप लोग मत कीजिए. 

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Singh News: आनंद मोहन की रिहाई गलत या सही? SC में होगी सुनवाई, IAS की पत्नी ने दायर की है याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget