एक्सप्लोरर

Bihar BJP Chief: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी? लालू और नीतीश का लिया नाम, जानें पहला रिएक्शन

Samrat Chaudhary First Reaction: प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया को बयान दिया है. कहा कि बिहार में बीजेपी एक अच्छी सरकार देगी इस पर हमें काम करना है.

पटना: बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. गुरुवार (23 मार्च) को केंद्रीय आलाकमान की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा हुई. सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन भी सामने आया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका पहला मकसद होगा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान और बढ़े. कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ बीजेपी की सरकार बिहार में स्थापित हो इसकी चिंता करनी है.

कमान संभालते ही सम्राट चौधरी महागठबंधन सरकार पर आक्रामक दिखे. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने 33 साल तक शासन कर जनता को धोखा देने का काम किया है. इसका हिसाब लेते हुए बिहार में बीजेपी एक अच्छी सरकार देगी इस पर हमें काम करना है.

आगे बढ़ेगी पार्टी: मंगल पांडेय

सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बीजेपी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है वह उसका सम्मान करते हैं. मंगल पांडेय ने कहा कि उम्मीद है कि सम्राट चौधरी अच्छा काम करेंगे और उनके नेतृत्व में बिहार बीजेपी आगे बढ़ेगी. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सराहनीय योग्य है. एक जुझारू और कर्मठ युवा नेता को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व से संगठन और ज्यादा मजबूत होगा.

'जाति देखकर काम नहीं करती बीजेपी'

निखिल आनंद से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण पर सेंधमारी की तैयारी है तो इस पर उन्होंने कहा कि जाति देखने का काम राष्ट्रीय जनता दल के नेता करते हैं. बीजेपी जाति देखकर काम नहीं करती है. बीजेपी सभी जनता के लिए काम करती है. दबे-कुचले और गरीबों को उठाने का काम करती है. सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद निश्चित तौर पर पिछड़ा और अति पिछड़ा को बल मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar BJP: सम्राट चौधरी पर BJP ने जताया भरोसा, पार्टी की ओर से बनाए गए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, 2024 के पहले बड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget