एक्सप्लोरर

समस्तीपुर: लॉकडाउन में दुकानदार ने नहीं दिया किराया तो मकान मालिक ने दुकान में की तोड़फोड़

दुकानदार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के कारण दुकान बंद होने की वजह से वह पिछले तीन-चार महीने का किराया नहीं दे पा रहा था.

समस्तीपुर: जिला के दलसिंहसराय प्रखंड के मालपुर गांव में मंगलवार को लॉकडाउन अवधि में दुकान का किराया नहीं देने पर नाराज होकर मकान मालिक ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए अंदर रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार मो.अमजद ने दलसिंहसराय थाना में आवेदन दिया है.

समय पर दिया करता था किराया

पुलिस को दिए गए आवेदन में दुकानदार ने बताया है कि उन्होंने लगभग चार साल पहले मालपुर गांव के मुस्तफापुर निवासी मो. अयूब की पत्नी नूरजहां से खाली जमीन किराए पर लिया था. उस गड्ढे वाली जमीन पर लगभग दो सौ ट्रेलर मिट्टी भरकर दुकान और गोदाम बनाया था. सब कुछ ठीक चल रहा था और वह जमीन का किराया भी समय पर बैंक खाते से देते आ रहा था.

लॉकडाउन की वजह से बंद थी दुकान

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के कारण दुकान बंद होने की वजह से वह पिछले तीन-चार महीने का किराया नहीं दे पा रहा था. इस बात की जानकारी उसने जमीन मालिक को भी देते हुए बताया था कि दुकान खुलने पर बाकी का किराया दे दूंगा.

दुकान में जमकर की तोड़फोड़

लेकिन इसी बीच जमीन मालिक के पुत्र मो. खुर्शीद आलम और मतलूम आलम ने दुकान खाली करने की बात कही जिस पर मैंने कुछ दिनों के मोहलत की मांग की. लेकिन मो. मतलूम आलम सब कुछ अनसुना कर अपने लोगों के साथ मिलकर बीते 5 सितंबर को कई अन्य लोगों के साथ आए और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दुकान में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं कुछ सामान अपने साथ ले गए.

पुलिस ने कही जांच की बात

दुकानदार ने बताया कि इस बाबत मैंने दलसिंहसराय थाना को आवेदन भी दिया था परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मकान खाली कराने को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है. घटना से संबंधित आवेदन मिली है, पुलिस उसकी जांच में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'भगवान करे कि राहुल गांधी…'
इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'भगवान करे कि राहुल गांधी…'
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
CM के पद पर नहीं लेकिन छात्रों के लिए विश्वास हैं नीतीश कुमार, TRE-4 को लेकर क्या हुई बात?
CM के पद पर नहीं लेकिन छात्रों के लिए विश्वास हैं नीतीश कुमार, TRE-4 को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget